सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The sighting of a leopard in Atarwa village has created panic among the villagers.

Chandauli News: अतरवा गांव में तेंदुआ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
The sighting of a leopard in Atarwa village has created panic among the villagers.
नौगढ़ के अतरवा में दिखा तेंदुआ। स्रोत:-जागरूक पाठक
विज्ञापन
नौगढ़। जयमोहनी रेंज के अतरवा गांव में तेंदुए के दिखने से ग्रामीण भयभीत है। सोशल मीडिया पर तेंदुए का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में उदितपुर-सुर्रा मार्ग पर अतरवा गांव के समीप तेंदुआ दिख रहा है। ग्रामीणों ने तेंदुए को कैमरे में कैद कर लिया, जिसके बाद से पूरे इलाके में दहशत है। गांव के विवेक यदुवंशी, संदीप यादव, रामलाल और रजवंती ने बताया कि तेंदुआ कई बार गांव के आसपास दिखाई दिया है। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई है। गांव के बच्चे और महिलाएं भयभीत हैं। लोग शाम को घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। रेंजर अमित श्रीवास्तव ने बताया कि सेंचुरी क्षेत्र में तेंदुए छोड़े गए हैं। वायरल वीडियो की पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है। यदि तेंदुआ गांव की ओर आता है, तो उसे रेस्क्यू कर जंगल में वापस छोड़ा जाएगा। रेंजर ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल की ओर न जाएं और सतर्क रहें। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed