सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   The weather took a turn, the mercury dropped by six degrees.

Chandauli News: मौसम ने ली करवट, पारा छह डिग्री गिरा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
The weather took a turn, the mercury dropped by six degrees.
पीडीडीयू नगर में छाया रहा बादल। संवाद - फोटो : संगठन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में मौसम ने शुक्रवार को अचानक करवट बदली। सुबह से ही बादल छाए रहे और रुक-रुककर हल्की बारिश और कई जगह पर बूंदाबूंदा होती रही। मौसम में परिवर्तन से तापमान में भी गिरावट छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
Trending Videos

शुक्रवार को अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार के 37 से चार डिग्री गिरकर 33 डिग्री पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 21 से दो डिग्री गिर कर 19 डिग्री पहुंच गया। मौसम में हुए बदलाव से हल्की ठंड का असर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्च आरंभ होने के बाद तेजी से गर्मी बढ़ने लगी थी। घरों में पंखे पूरी गति से चलने लगे थे। लग रहा था कि गर्मी बढ़ती जाएगी लेकिन शुक्रवार को हल्की बारिश से मौसम सुहाना बन गया।
सुबह से ही आसमान में घने काले बादल छाए रहे। दिनभर रिमझिम फुहारें पड़ती रहीं। माह के आरंभ में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल दिखाई दे रहे थे लेकिन बारिश से लोगों को राहत मिली। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव हुआ है। शनिवार को भी बारिश होने और तापमान में गिरावट की संभावना है। हालांकि इसके बाद रविवार से मौसम शुष्क हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed