{"_id":"6988debb44b1db7fe2020894","slug":"the-westerly-winds-are-bringing-a-slight-chill-but-the-sunshine-is-providing-some-relief-chandauli-news-c-189-1-svns1011-143722-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पछुआ हवा से हल्की ठंड का असर, धूप से मिल रही राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पछुआ हवा से हल्की ठंड का असर, धूप से मिल रही राहत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले में इन दिनों मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है। रविवार को सुबह से करीब 18 किमी की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा से ठंड का असर बना रहा। दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ जा रहा है, लेकिन शाम से रात तक गिर जा रहा है। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार नौ फरवरी से तेज हवाओं के थमने के बाद तापमान बढ़ने के आसार हैं। फरवरी माह के बढ़ने के साथ मौसम के तेवर ढ़ीले पड़ने लगे हैं। माह के पहले सप्ताह के तीन दिन तक लोगों को कड़कड़ाती ठंड का सामना करना पड़ा था। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी और दिल्ली, एनसीआर सहित पश्चिमी प्रदेश में बारिश के असर से मौसम सर्द बना हुआ था। इसके साथ कहीं-कहीं कोहरा भी छाया रहा था। इसके बाद पछुआ हवा चलने से कोहरे का असर समाप्त हो गया और सुबह से ही धूप खिलने लगी। राज्य कृषि व मौसम विभाग के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तेज पछुआ हवाओं चल रही है। जिसके कारण जिले में कोहरे का दौर सिमट रहा है। आगामी 24 घंटों के उपरांत कोई सक्रिय मौसम तंत्र नहीं है। इससे आने वाले दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री की क्रमिक बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
धूप निकलने से किसानों के चेहरे पर चमक
टांडाकला। टांडाकला क्षेत्र में मौसम साफ रहने और धूप खिलने से गेहूं की फसलों के साथ अन्य फसलें तेजी से विकास कर रही हैं। गेहूं की बालियां निकलने लगी हैं और फसलें लहलहा रही हैं। इससे किसानोें के चेहरे पर चमक है।
Trending Videos