फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Transport: New bus service started from Jaunpur to Kadipur Pur

परिवहन : जौनपुर से कादीपुर पुर तक शुरू हुई नई बस सेवा

Tue, 28 Jul 2026 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Transport: New bus service started from Jaunpur to Kadipur Pur
100 राहगीरों की राह हुई आसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुर। जौनपुर डिपो से शाहगंज होते हुए कादीपुर तक नई रोडवेज बस सेवा शुरू की गई है। इससे 100 से अधिक यात्रियों की राह आसान हो गई है। अब यात्रियों को इस मार्ग पर डग्गामार वाहनों से निजात मिल गई है। जौनपुर डिपो में कुल 107 बसें हैं। इन बसों को लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़ तक संचालन किया जाता है। जौनपुर से कादीपुर तक रोडवेज बसों का संचालन नहीं होने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मजबूरी में यात्रियों को अधिक पैसों में डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ता था। इसके मद्देनजर यात्रियों की मांग पर डिपो की ओर से जौनपुर से होते हुए शाहगंज कादीपुर तक नई बस सेवा शुरू कर दी गई है। यह बस जौनपुर से शाम चार बजे से रवाना होकर शाम साढ़े छह बजे कादीपुर पहुंचती है। वापसी में सुबह सात बजे से कादीपुर से चलकर साढ़े 10 बजे जौनपुर पहुंचेंगी। एआरएम स्नेहलता ने बताया कि जौनपुर से शाहगंज होते हुए कादीपुर तक नई बस सेवा शुरू कर दी गई। इससे यात्रियों को यात्रा आसान हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article