पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Truck comes into contact with 11kV high-tension line helper dies 11 laborers injured in chandauli

चंदौली में करंट का कहर: 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ट्रक, खलासी की मौत; 11 मजदूर घायल

Fri, 26 Jun 2026 02:57 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Fri, 26 Jun 2026 02:57 PM IST
सार

Chandauli News: जिले के नौगढ़–सोनभद्र मुख्य मार्ग पर 11 केवी हाईटेंशन लाइन की चपेट में एक ट्रक आया। हादसे में खलासी की मौत हो गई, जबकि जान बचाने के लिए ट्रक से कूदे 11 मजदूर चोटिल हुए। 

विज्ञापन
Truck comes into contact with 11kV high-tension line helper dies 11 laborers injured in chandauli
करंट की चपेट में आया ट्रक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के नौगढ़–सोनभद्र मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को 11 केवी हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से बड़ा हादसा हो गया। सड़क के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ट्रक की ऊंची बॉडी से छू गई, जिससे पूरे वाहन में करंट दौड़ गया। हादसे में ट्रक के खलासी अशोक कुमार उर्फ छोटू (निवासी आमडीह, सोनभद्र) की करंट लगने से मौत हो गई, जबकि ट्रक में सवार 11 मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल सोनभद्र में चल रहा है।

विज्ञापन


क्या है मामला
ट्रक रामगढ़ की ओर धान की भूसी लोड करने जा रहा था। विशेषरपुर गांव के पास पुलिया से सोनभद्र की ओर मुड़ते समय पुलिया की ऊंचाई के कारण ट्रक की बॉडी सड़क के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन से टकरा गई। इसके बाद पूरे ट्रक में करंट फैल गया। खतरा भांपकर चालक, खलासी और ट्रक में सवार मजदूर तत्काल वाहन से कूद गए, जिससे कई लोगों को हल्की चोटें आईं। 
विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी, लेकिन इसी बीच खलासी अशोक कुमार का चप्पल ट्रक में छूट गया। वह चप्पल लेने के लिए दोबारा ट्रक के पास पहुंचा और करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से झुलसे अशोक कुमार को राहगीरों और ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल सोनभद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में घायल मजदूरों में बृजेश, धतूरा, सद्दाम, महेंद्र, बिंदु, नंदलाल, जगदीश, दिनेश, महेश, अनिल और राहुल शामिल हैं। सभी ट्रक से कूदने के दौरान घायल हुए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही नौगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और ट्रक को कब्जे में ले लिया। 

थाना प्रभारी प्रमोद यादव ने बताया कि हादसे में घायल अशोक कुमार की अस्पताल में मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, विद्युत विभाग के एसडीओ दिनेश सिंह ने बताया कि ट्रक की बॉडी निर्धारित ऊंचाई से अधिक होने के कारण वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया, जिससे यह दुर्घटना हुई। उन्होंने कहा कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed