सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Police halted work near the Raja Vijaypur Kothi.

Chandauli News: राजा विजयपुर कोठी के पास पुलिस ने रोकवाया कार्य

Fri, 26 Jun 2026 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Police halted work near the Raja Vijaypur Kothi.
राजा विजयपुर किले के पास विवादित स्थल। स्रोत- सोशल मीडिया
विंध्याचल थाना क्षेत्र के विजयपुर स्थित राजा विजयपुर कोठी के पास जमीन पर कब्जे को लेकर हुए विवाद मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को नव निर्माण करने से रोक दिया है। दोनों पक्ष आबादी की जमीन को अपना बता रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र विजयपुर में राजा विजयपुर अनिल प्रताप सिंह की कोठी है। राजा विजयपुर अनिल प्रताप सिंह ने बताया कि सुरेंद्र उर्फ भीम सिंह को जमीन दिया गया था। वो मकान बनाकर रह रहे है। स्कूल खोल लिया है। उनके मकान के बाद तीन फिट की नाली है। उसके बाद भगवान जगन्नाथ का 300 वर्ष पुराना मंदिर है। विपक्षी मंदिर परिसर में कब्जा करने के लिए ट्रैक्टर और ईंट रख दिए हैं। मामले में गैपुरा पुलिस चौकी और विंंध्याचल थाना को अवगत कराया गया था। महिला माधुरी सिंह ने वीडियो वायरल कर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया। विंंध्याचल थानाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि चौकी गैपुरा क्षेत्र में राजा विजयपुर अनिल प्रताप सिंह की कोठी स्थित है। जिसकी देखभाल उनके मैनेजर राजेंद्र प्रताप सिंह निवासी मुल्तानीपुर थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ करते हैं। इस किले के अंदर सुरेन्द्र सिंह का मकान व स्कूल स्थित है। 22 जून को राजेंद्र प्रताप सिंह ने शिकायत की कि भीम सिंह ने कब्जा करने के नीयत से टीनशेड गिरा रहे हैं। ट्रैक्टर खड़ाकर अतिक्रमण किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed