सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two arrested for fraud committed under the pretext of arranging loans.

Chandauli News: लोन दिलाने के बहाने करते थे ठगी, दो गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for fraud committed under the pretext of arranging loans.
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। जिले की साइबर सेल ने सत्कार निधि लिमिटेड नामक फर्म खोलकर लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से दो मोबाइल फोन, दो फर्जी आधार कार्ड बरामद किए गए है। पुलिस के अनुसार उनके खिलाफ कई राज्यों में प्राथमिकी दर्ज है।


दरअसल पुलिस ने दो दिन पहले सत्कार निधि लिमिटेड नामक कंपनी के जरिये लोगों को लोन दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। साथ ही 1.42 करोड़ रुपये होल्ड कराए गए थे। इसी मामले में साइबर सेल ने गिरोह के दो अन्य सदस्यों को पीडीडीयू नगर स्थित सकलडीहा स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सतीश राय, निवासी बीर सावरकर बाद, थाना बीना, जनपद सागर, मध्य प्रदेश और शेखर कुशवाहा, निवासी मारुफपुर, थाना बलुआ, जिला चंदौली के रूप में हुई। दोनों के आधार कार्ड पर गलत पता दर्ज था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि वे लोगों से कंपनी और अन्य खातों में रुपये मंगाते थे। बाद में आपस में रुपये बांट लेते थे। बताया कि साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि उनके व्यक्तिगत बैंक खातों में भी ट्रांसफर की जाती थी। पहचान छिपाने के लिए अपने आधार कार्ड पर पता बदल देते थे।
विज्ञापन

इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर ने बताया कि लोगों को लोन दिलवाने के बहाने ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। लोगों से अपील है कि ऑनलाइन फ्राड से बचने के लिए लुभावनी स्कीमों पर ध्यान ना दें। फोन पर किसी को भी अपनी जानकारी उपलब्ध न करायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed