{"_id":"6a2f076301b5f2c16f00fad3","slug":"fire-breaks-out-at-union-bank-records-and-computers-gutted-chandauli-news-c-189-1-svns1010-149980-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: यूनियन बैंक में लगी आग, अभिलेख और कंप्यूटर जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: यूनियन बैंक में लगी आग, अभिलेख और कंप्यूटर जले
विज्ञापन
चकिया मेे आग लगने के बाद पहुंची फायर ब्रिगेड। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चकिया। चकिया नगर के वार्ड नंबर-3 स्थित शमशेर नगर में रविवार शाम यूनियन बैंक ऑफ इंडिया शाखा में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बैंक परिसर से धुएं और आग की लपटें उठने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बैंक बंद होने के बाद अचानक भवन के भीतर से धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और बैंक के अंदर रखे अभिलेख, कंप्यूटर तथा अन्य महत्वपूर्ण सामग्री उसकी चपेट में आ गई। आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग बैंक के बाहर जुट गए।सूचना पर चौकी प्रभारी सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। देर शाम तक दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने के लिए लगातार प्रयास करते रहे।
घटना के बाद बैंक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रहने की सलाह दी गई। आग की वजह से बैंक के अंदर कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन अभी नहीं हो सका है। थानाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने बताया कि आग बुझाने का काम चल रहा है। विशेषज्ञों की मदद से आग लगने के कारणों की जांच कराई जाएगी। शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों की भी पड़ताल की जाएगी।