सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   218 patients received treatment at the health fair.

Chandauli News: आरोग्य मेले में 218 मरीजों ने कराया इलाज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
218 patients received treatment at the health fair.
विज्ञापन
कंदवा। बरहनी ब्लाक के पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन जुआ, जहां 218 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। सीएमओ डॉ. पारितोष मिश्रा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव पहुंचे और स्वास्थ्य मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।


रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पई, ओयरचक, चिरईगांव और सैयदराजा समेत पांच अस्पतालों में आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 218 मरीजों का इलाज किया गया। स्वास्थ्य मेला में खांसी, बुखार, जोड़ों में दर्द और त्वचा रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या ज्यादा थी। प्रभारी चिकित्साधिकारी बरहनी डॉ. राजेश कुमार सिंह ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य मेले का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पई में 30, ओयरचक में 35, चिरईगांव में 40, पीएचसी बरहनी में 49 और सैयदराजा में 54 मरीजों का इलाज हुआ। पई में 10 तथा ओयरचक में 12 लोग चर्म रोगों से पीड़ित मिले। इस मौके पर डॉ. एसपी त्यागी, डॉ. सुल्ताना, डॉ. ऋषि यादव, डॉ. अश्विन जायसवाल और डॉ आशाराम आदि रहे।
विज्ञापन


शिकारगंज क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित जन आरोग्य मेले में 320 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। मुड़हुआ दक्षिणी, रामपुर कला व चकिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौसमी बीमारी से पीड़ित ज्यादा लोग पहुंचे। चकिया पीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. विकास सिन्हा ने बताया कि रामपुर कला पीएचसी 108, मुड़हुआ दक्षिणी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 100 और चकिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर 112 मरीजों का इलाज किया गया।
उन्होंने बताया टाॅयफाइड, पेट दर्द, स्किन इंफेक्शन, बीपी, शुगर के मरीज ज्यादा थे। इस दौरान डॉ. रविंद्र कुमार, डॉ. विनोद गुप्ता, डॉ. वंदना सिंह, फार्मासिस्ट ओम प्रकाश तिवारी, एएनएम नीलम कुमारी, जय राम शर्मा, अजीत कुमार, राजेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed