चंदौली में रिश्तों कलंकित: घर में अकेली युवती से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Chandauli News: चंदौली जिले में एक युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती का चचेरा भाई बताया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। घर में अकेली मौजूद 21 वर्षीय युवती के साथ उसके चचेरे भाई द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच के साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही है। उसकी मां एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है, जबकि पिता मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घटना के दिन दोनों अपने-अपने काम पर गए हुए थे और युवती घर में अकेली थी। इसी दौरान उसका चचेरा भाई घर पहुंचा और अकेलेपन का फायदा उठाते हुए कथित रूप से उसके साथ दुष्कर्म किया।
शाम को मां के लौटने पर खुला मामला
पीड़िता की मां के अनुसार, जब वह शाम को काम से घर लौटी तो बेटी ने रोते हुए पूरी घटना की जानकारी दी। बेटी की बात सुनकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। परिजनों ने तत्काल मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए अलीनगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
तहरीर मिलने के बाद अलीनगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर लिया। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा और साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
आरोपी गिरफ्तार
अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम शुक्ला ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है तथा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की विवेचना जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें; Azamgarh Accident: अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो के उड़े परखच्चे, चालक समेत दो की हालत गंभीर; हायर सेंटर रेफर
गांव में चर्चा का विषय बनी घटना
रिश्ते में चचेरे भाई द्वारा युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद गांव में आक्रोश और चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस रिश्ते को सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक माना जाता है, उसी रिश्ते को कलंकित करने वाली यह घटना बेहद शर्मनाक है।