सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Two killed in two road accidents in Chandauli

Chandauli Accident: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, ऑटो पलटने से शख्स की गई जान; नहीं हो सकी पहचान

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 19 Mar 2026 04:27 PM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: चंदौली जिले में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी। वहीं दूसरे की पहचान कर  शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। 

Two killed in two road accidents in Chandauli
ऑटो पलटने से एक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

चंदौली जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग दो घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई, जिससे दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।

Trending Videos


पहली घटना बुधवार देर शाम संघति गांव के समीप हुई, जहां ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक ऑटो सड़क किनारे पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय अज्ञात युवक की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन यात्री आंशिक रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज एक निजी चिकित्सालय में कराया गया। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, हालांकि उसकी जेब से रायबरेली से मुगलसराय तक का रेलवे टिकट और मुगलसराय से सकलडीहा जाने की जानकारी मिली है। पुलिस इसी आधार पर पहचान की कोशिश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी घटना गुरुवार सुबह बरहुली गांव के समीप रजवाहा में सामने आई, जहां ग्रामीणों ने रेवसा गांव निवासी 30 वर्षीय चंदन का शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर रजवाहा में मिली लाश के मामले में युवक के नशे का आदी होने की बात सामने आई है। आशंका है कि वह नशे की हालत में पुल से गिर गया होगा। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed