सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   UPPCS Result Kanchan Gupta of Chandauli Secures 9th Rank in PCS to Become Assistant Commissioner

UPPCS Result: चंदौली की कंचन गुप्ता ने रचा इतिहास, पीसीएस में 9वीं रैंक हासिल कर बनीं असिस्टेंट कमिश्नर

अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 30 Mar 2026 11:24 AM IST
विज्ञापन
सार

Chandauli News: जिले की कंचन ने केवी से बीएचयू तक का सफर तय किया है। अब पीसीएस में 9वीं रैंक आने पर उनका पूरा परिवार काफी खुश है। कंचन साधारण परिवार की हैं, जिन्होंने असाधारण सफलता हासिल की है।

UPPCS Result Kanchan Gupta of Chandauli Secures 9th Rank in PCS to Become Assistant Commissioner
कंचन गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में किया शानदार प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित कृष्णा नगर कॉलोनी (चंधासी) की रहने वाली कुमारी कंचन गुप्ता ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीसीएस) परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 9वीं रैंक हासिल कर जिले का नाम पूरे प्रदेश में रोशन कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और खुशी का माहौल है।

Trending Videos


कंचन गुप्ता का चयन असिस्टेंट कमिश्नर (वाणिज्य कर) के पद पर हुआ है, जो एक प्रतिष्ठित प्रशासनिक पद माना जाता है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि सीमित संसाधनों के बावजूद दृढ़ निश्चय और कड़ी मेहनत के बल पर बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंचन ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय से वर्ष 2019 में पूरी की, जहां वह पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी छात्रा रहीं। इसके बाद उन्होंने काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) से वर्ष 2022 में इकोनॉमिक्स ऑनर्स में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा में जाने का लक्ष्य तय कर लिया था और उसी दिशा में लगातार तैयारी करती रहीं।

UPPCS Result Kanchan Gupta of Chandauli Secures 9th Rank in PCS to Become Assistant Commissioner
कुमारी कंचन गुप्ता। - फोटो : संवाद

कंचन के पिता नरेश कुमार और माता वंदना देवी ने उनकी पढ़ाई और तैयारी में हर संभव सहयोग दिया। परिवार के सदस्यों का कहना है कि कंचन शुरू से ही मेहनती और अनुशासित रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के मार्गदर्शन और शिक्षकों के सहयोग को दिया है।

कंचन ने अपनी सफलता के पीछे नियमित अध्ययन, सही रणनीति और समय प्रबंधन को अहम बताया। उन्होंने बताया कि तैयारी के दौरान उन्होंने लगातार आत्मविश्वास बनाए रखा और अपने लक्ष्य से कभी विचलित नहीं हुईं। कंचन की इस उपलब्धि की जानकारी मिलते ही कृष्णानगर कॉलोनी समेत पूरे चंदौली जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोग, रिश्तेदार और शुभचिंतक उनके घर पहुंचकर बधाई दे रहे हैं।

कंचन गुप्ता की सफलता क्षेत्र के युवाओं, खासकर छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गई है। उनकी उपलब्धि यह संदेश देती है कि अगर लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो सफलता जरूर मिलती है।कंचन का यह सफर न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed