{"_id":"6a31a5462ad7f35cb004b916","slug":"vegetable-market-on-the-road-traffic-management-in-disarray-chandauli-news-c-189-1-svns1010-150071-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: सड़क पर सब्जी का बाजार, बेपटरी यातायात के इंतजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: सड़क पर सब्जी का बाजार, बेपटरी यातायात के इंतजाम
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर के एलबीएस कटरा में सड़क पर लगी सब्जी की दुकानें और निकलने की जद्दोजहद करता बाइक सव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंदौली में सड़कों पर लगने वाली अस्थायी सब्जी मंडियां यातायात व्यवस्था के लिए चुनौती बन गई है। जिले के 11 प्रमुख स्थानों पर सब्जी मंडी सड़क चल रही है और यातायात व्यवस्था बेपटरी हो गई है। कहीं आधी सड़क पर दुकानदारों और ठेले वालों का कब्जा है तो कहीं पूरी सड़क ही सब्जी मंडी में तब्दील हो चुकी है। इसके चलते रोजाना हजारों लोगों को जाम से जूझना पड़ता है। जिले में एक भी वेडिंग जोन नहीं है।मुगलसराय थाना क्षेत्र के चकिया तिराहे पर उत्तर दिशा की पूरी पटरी पर सब्जी कारोबारियों का कब्जा है। यहां सब्जी की 200 दुकानें लगती हैं। ठेले सड़क खड़े रहते हैं। यह मार्ग पीडीडीयू जंक्शन और शहर के मुख्य हिस्सों को जोड़ता है। दिनभर यहां वाहनों का दबाव बना रहता है, सब्जी मंडी के कारण इस मार्ग पर हमेशा जाम रहता है। पीडीडीयू नगर के मुख्य जीटी रोड स्थित नई सट्टी में पिछले कई वर्षों से सड़क पर सब्जी बाजार लग रहा है। यहां 100 से अधिक दुकानें और ठेले सड़क के दोनों किनारों पर लगते हैं, जिससे आधी सड़क घिर जाती है। वाहनों को निकलने में काफी परेशानी होती है और कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। वहीं नई सट्टी से कालीमहाल जाने वाले पूरे मार्ग पर कब्जा है। पैदल जाने तक की जगह नहीं बचती है। पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग जिले की सबसे व्यस्त सड़कों में से एक है। यहां सड़क के दोनों ओर 300 से अधिक सब्जी की दुकानें लगती हैं। चौराहे से एक किलोमीटर तक सड़क अतिक्रमण की चपेट में रहती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर कभी कोई प्रभावी अभियान नहीं चलाया गया, जिसके कारण स्थिति दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। पीडीडीयू नगर के पोस्ट ऑफिस और लाल बहादुर शास्त्री पीजी कॉलेज जाने वाले संकरे मार्ग पर भी सब्जी विक्रेताओं का कब्जा है। आठ फीट चौड़े इस मार्ग पर 50 से अधिक दुकानें लगती हैं। इससे छात्रों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार लोगों को पैदल निकलने तक में दिक्कत होती है। करीब दो माह पहले पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल ने सड़क पर अतिक्रमण करने वाले ठेले-खोमचे और अस्थायी दुकानदारों के खिलाफ अभियान चलाया था। उन्होंने स्वयं सड़कों पर उतरकर दुकानदारों को चेतावनी दी थी। कहा था कि सड़क पर दुकान लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उस दौरान दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई थी, लेकिन अभियान ठंडा पड़ते ही हालात फिर पहले जैसे हो गए। स्थानीय नागरिक
शिवपूजन ने कहा कि सब्जी विक्रेताओं की रोजी-रोटी भी महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके लिए सड़क पर कब्जा कर यातायात व्यवस्था को प्रभावित करना उचित नहीं है। प्रशासन को स्थायी सब्जी मंडी या वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराकर समस्या का समाधान निकालना चाहिए, ताकि व्यापार भी प्रभावित न हो और आम लोगों को भी राहत मिल सके। नई सट्टी और चकिया तिराहे पर रोजाना जाम की वजह से काफी परेशानी होती है।
सुरेश मास्टर ने कहा कि शास्त्री कटरा मार्ग पर सब्जी की दुकानों के कारण कॉलेज आने-जाने में दिक्कत होती है। कई बार सड़क इतनी घिर जाती है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए यहां अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए।--
विज्ञापन
बाबूलाल ने कहा कि पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग पर सुबह और शाम के समय लंबा जाम लगता है। सड़क के दोनों तरफ सब्जी बाजार लगने से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार एंबुलेंस तक फंस जाती है। प्रशासन को नियमित अभियान चलाना चाहिए।--
राजीव सक्सेना, एसडीएम, पीडीडीयू नगर ने कहा कि सड़क पर सब्जी मंडी लगाने का मामला संज्ञान में है। नगर पालिका के नवागत ईओ के साथ इस अतिक्रमण को हटाने का प्लान बनाकर जल्द ही इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। आम लोगों को सड़क घिर जाने से काफी दिक्कत होती है।-
शिवपूजन ने कहा कि सब्जी विक्रेताओं की रोजी-रोटी भी महत्वपूर्ण है, लेकिन इसके लिए सड़क पर कब्जा कर यातायात व्यवस्था को प्रभावित करना उचित नहीं है। प्रशासन को स्थायी सब्जी मंडी या वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराकर समस्या का समाधान निकालना चाहिए, ताकि व्यापार भी प्रभावित न हो और आम लोगों को भी राहत मिल सके। नई सट्टी और चकिया तिराहे पर रोजाना जाम की वजह से काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश मास्टर ने कहा कि शास्त्री कटरा मार्ग पर सब्जी की दुकानों के कारण कॉलेज आने-जाने में दिक्कत होती है। कई बार सड़क इतनी घिर जाती है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए यहां अतिक्रमण हटाया जाना चाहिए।
बाबूलाल ने कहा कि पड़ाव-बहादुरपुर मार्ग पर सुबह और शाम के समय लंबा जाम लगता है। सड़क के दोनों तरफ सब्जी बाजार लगने से आए दिन दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई बार एंबुलेंस तक फंस जाती है। प्रशासन को नियमित अभियान चलाना चाहिए।
राजीव सक्सेना, एसडीएम, पीडीडीयू नगर ने कहा कि सड़क पर सब्जी मंडी लगाने का मामला संज्ञान में है। नगर पालिका के नवागत ईओ के साथ इस अतिक्रमण को हटाने का प्लान बनाकर जल्द ही इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। आम लोगों को सड़क घिर जाने से काफी दिक्कत होती है।-