{"_id":"6a31a72810b68162f703af06","slug":"sp-government-will-be-formed-only-by-strengthening-the-party-at-the-booth-level-babulal-chandauli-news-c-189-1-chl1002-150072-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथ स्तर पर मजबूती से ही बनेगी सपा की सरकार : बाबूलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथ स्तर पर मजबूती से ही बनेगी सपा की सरकार : बाबूलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित एक लॉन में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की ओर से बूथ एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। इसमें संगठन की मजबूती और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने पर चर्चा की गई।
इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी हमेशा सामाजिक न्याय, समानता और सभी वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ती है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने आरक्षण व्यवस्था को कमजोर करने का काम किया है।
सपा नेता प्रेम तिवारी ने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर मेहनत करनी होगी।
इस दाैरान रमेश तिवारी, राजीव पांडेय, राजा खान, शाहिद खान, वीरेंद्र, मनीष कौशल, आशुतोष, अमित सिंह मौजूद रहे। संवाद