सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Children arriving at school after 27 days were welcomed with a tilak.

Chandauli News: 27 दिन बाद स्कूल पहुंचे बच्चों का तिलक लगाकर किया गया स्वागत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Children arriving at school after 27 days were welcomed with a tilak.
नौगढ़ के लालतापुर कंपोजिट विद्यालय में ​छात्रों को तिलक लगाकर स्वागत करते ​शिक्षक। स्रोत:-जागरू
विज्ञापन
जिले में ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद मंगलवार से परिषदीय विद्यालय खुल गए। नए शैक्षणिक सत्र के पहले दिन विद्यालयों में बच्चों का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया।

साथ ही स्कूल चलो अभियान के तहत नामांकन बढ़ाने और बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। 27 दिन बाद खुले कई स्कूलों पहले दिन एक भी बच्चे नहीं पहुंचे। शिक्षकों ने विद्यालय की सफाई कराकर ही घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षकों ने बच्चों के स्वागत के लिए विद्यालयों को आकर्षक ढंग से सजाया था। बीएसए सचिन कुमार ने सभी बीईओ को विद्यालयों में स्वच्छता, पेयजल, शौचालय एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

नए सत्र में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। विद्यालय खुलने के साथ ही पाठ्यपुस्तकों के वितरण, नामांकन अभियान और शैक्षणिक गतिविधियों को गति देने की तैयारी भी शुरू हो गई है।
कहा विभाग का लक्ष्य है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। चकिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बच्चों का शानदार स्वागत किया गया। इंचार्ज प्रधानाध्यापिका मीना राय ने बच्चों को तिलक व मिठाई खिलाकर स्वागत किया। पहले दिन 407 बच्चों में 70 बच्चे उपस्थित रहे।
नौगढ़ क्षेत्र के सभी विद्यालयों बच्चों का मिठाई खिलाकर व तिलक लगाकर स्वागत किया। नौगढ़ के जमसोती उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों का माल्यार्पण कर वहीं लालतापुर कंपोजिट विद्यालय में शिक्षकों ने छात्रों को तिलक लगाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed