{"_id":"6a456ff0c0359d7be80440d7","slug":"young-man-run-over-by-dumper-truck-while-on-his-way-to-hospital-to-visit-wife-dies-chandauli-news-c-189-1-svns1010-150770-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पत्नी से मिलने अस्पताल जा रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पत्नी से मिलने अस्पताल जा रहे युवक को डंपर ने कुचला, मौत
विज्ञापन
सतीश प्रकाश चंद्र, फाइलफोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदर कोतवाली क्षेत्र के सकलडीहा मोड़ स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास मंगलवार की रात सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अनियंत्रित होकर बाइक पलटने के बाद युवक पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक की पहचान धानापुर थाना क्षेत्र के खड़ान गांव निवासी सतीश प्रकाश चंद्र उर्फ गोलू खरवार (26) के रूप में हुई। गोलू मंगलवार की शाम अपने गांव से चंदौली स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला चिकित्सालय जा रहे थे। उनकी पत्नी काजल जिला अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत हैं और इन दिनों प्रायोगिक परीक्षाओं की तैयारी भी कर रही हैं।
रास्ते में रेलवे ओवरब्रिज के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
गोलू खरवार के परिवार में पिता राजेश खरवार, मां, एक बहन, पत्नी काजल और तीन वर्षीय बेटी आराध्या हैं। करीब पांच साल पहले उनकी शादी धानापुर क्षेत्र के महराई गांव में हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही धानापुर ब्लॉक प्रमुख अजय सिंह, प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेश सिंह, जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बलवंत सिंह, समाजसेवी प्रेम सिंह, नीरज पांडेय, धीरज सिंह सहित कई लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। थानाध्यक्ष बीके पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।