पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Retired teacher dies after hit by train near Kuchaman station in chandauli

UP: घर से टहलने निकले रिटायर्ड शिक्षक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, रेलवे लाइन पार करते समय हुआ हादसा

Thu, 02 Jul 2026 10:37 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली। Published by: Pragati Chand Updated Thu, 02 Jul 2026 10:37 AM IST
सार

Chandauli News: जिले के कुछमन स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से रिटायर्ड शिक्षक की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।  

विज्ञापन
Retired teacher dies after hit by train near Kuchaman station in chandauli
हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोग व पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले में कुछमन रेलवे स्टेशन के समीप गुरुवार की सुबह टहलने निकले सेवानिवृत्त शिक्षक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। विगत दिनों की तरह टहलने निकले 80 वर्षीय लल्लन यादव रेलवे लाइन पार कर रहे थे, तभी हादसा हो गया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


परिवार में मचा कोहराम
घटना से लल्लन यादव की पत्नी रेशमा देवी और पुत्र अशोक, मिंटू व बबलू का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि लल्लन यादव प्रतिदिन सुबह टहलने जाते थे। गुरुवार को भी वह घर से निकले, जहां रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए।  
विज्ञापन


चार घंटे ट्रैक पर पड़ा रहा शव
हादसे के बाद 4 घंटे तक जीआरपी के घटनास्थल पर नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला। लोगों का कहना है कि सूचना देने के बावजूद पुलिस देर से पहुंची। इससे शव घंटों ट्रैक पर पड़ा रहा। ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। लल्लन यादव गांव के सम्मानित व्यक्ति थे। उनकी मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed