पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth falls tractor torn pieces rotavator following behind accident occurs during field ploughing

UP News: ट्रैक्टर से गिरा युवक, पीछे चल रहे रोटावेटर ने किए टुकड़े-टुकड़े; खेत की जोताई के दौरान हादसा

Mon, 06 Jul 2026 10:34 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 06 Jul 2026 10:34 PM IST
सार

चंदौली में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर से गिरने पर 30 वर्षीय युवक पीछे चल रहे रोटावेटर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एक पल की चूक से हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Youth falls tractor torn pieces rotavator following behind accident occurs during field ploughing
माैके पर जुटी भीड़। - फोटो : संवाद

विस्तार

चंदौली के धानापुर थाना क्षेत्र के तोरवा गांव में सोमवार शाम खेत की जोताई के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में 30 वर्षीय युवक की रोटावेटर की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद खेत में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, तोरवा गांव निवासी पंकज सिंह (30) सोमवार शाम करीब चार बजे गांव निवासी हरिमोहन सिंह के ट्रैक्टर पर बैठकर खेत की जुताई के दौरान मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जुताई के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रैक्टर से नीचे गिर पड़े। इससे पहले कि चालक वाहन रोक पाता, पीछे चल रहा रोटावेटर उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


हादसे के बाद खेत में मौजूद लोगों ने शोर मचाते हुए तत्काल ट्रैक्टर रुकवाया। ग्रामीणों ने किसी तरह रोटावेटर से पंकज सिंह को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद खेत में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही धानापुर थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणीलाल सेन पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

पंकज सिंह की असमय मौत की खबर मिलते ही उनके घर में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके और उनके घर पहुंच गए। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस हादसे को लेकर स्तब्ध हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में ट्रैक्टर और कृषि यंत्रों के संचालन के दौरान थोड़ी सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने कृषि कार्य के दौरान सुरक्षा उपायों का पालन सुनिश्चित कराने की आवश्यकता पर बल दिया।

थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed