सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   45 women honoured for their commendable work on Women's Day

Chitrakoot News: महिला दिवस पर 45 महिलाओं का सराहनीय कार्यों के लिए सम्मान

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 09 Mar 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
45 women honoured for their commendable work on Women's Day
फोटो 08सीकेटीपी 23 ऑडिटोरियम सभागार में सम्मानित महिलाओं के साथ डीएम व एसपी व अन्य। स्रोत: प्रश
विज्ञापन
चित्रकूट। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए। जिला मुख्यालय पर मुख्य आयोजन हुआ, जिसमें 45 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन्हें समाज कल्याण, वन, पुलिस, स्वास्थ्य, पंचायतीराज, बैंक, स्वयं सहायता समूह और आंगनबाड़ी जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्यों के लिए चुना गया।
Trending Videos

इस दौरान महिलाओं ने लखनऊ के इंदिरा भवन से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सजीव प्रसारण देखा और सुना। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने महिलाओं को अपनी व बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने बताया कि जब महिलाएं जागरूक होती हैं, तो पूरा समाज जागरूक बनता है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने नारी सशक्तिकरण को राष्ट्र की मजबूती बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बेटों को अच्छे संस्कार देने और महिलाओं को शिक्षा व स्वास्थ्य पर ध्यान रखने की अपील की। सीडीओ डीपी पाल, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन साकेत बिहारी शुक्ला ने किया। महिला दिवस पर विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोहा। दृष्टिबाधित विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती गीत प्रस्तुत किया और बेसिक शिक्षा विभाग ने कठपुतली नृत्य से सामाजिक संदेश दिया।
विकास पथ सेवा संस्थान ने विवेकानंद जूनियर हाई स्कूल चकजाफर में किशोरियों से संवाद किया। डॉ. प्रभाकर सिंह ने किशोरियों को शिक्षा, स्वास्थ्य, अधिकारों और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया।अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति व ह्यूमन राइट्स लीगल नेटवर्क ने कचहरी स्थित कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया। जनवादी महिला समिति की जिलाध्यक्ष पूनम ने महिलाओं के आगे बढ़ने में रूढ़िवादी मानसिकता की बाधाओं पर ध्यान दिलाया।
इन्हें मिला सम्मान

समाज कल्याण विभाग की वंदना शुक्ला, अर्चना, वन दरोगा आकांक्षा पटेल, वनरक्षक आकांक्षा देवी, लेखपाल प्रियंका गौतम, विद्या देवी, लिस विभाग से रीता सिंह, सविता श्रीवास्तव, अनुपमा तिवारी, नीलम देवी, राजावत स्वाति पांडेय, स्वास्थ्य विभाग से शिवकुमारी, अंजू देवी, सत्यवती, साधना, संगीता कुशवाहा, पंचायतीराज विभाग से चुनवादी मैना देवी, इंडियन बैंक से निशा पटेल, खुशबू कुशवाहा, उपायुक्त स्वतः रोजगार से गायत्री देवी, मंजू देवी, निर्मला देवी, स्वयं सहायता समूह से सालूसिंह, गायत्री देवी, महिला कृषक गंगावती, महिला उद्यमी आरती उपाध्याय, जूडो कराटे प्रदर्शन में आशीष मिश्रा आदि को सम्मानित किया गया।

फोटो 08सीकेटीपी 23 ऑडिटोरियम सभागार में सम्मानित महिलाओं के साथ डीएम व एसपी व अन्य। स्रोत: प्रश

फोटो 08सीकेटीपी 23 ऑडिटोरियम सभागार में सम्मानित महिलाओं के साथ डीएम व एसपी व अन्य। स्रोत: प्रश

फोटो 08सीकेटीपी 23 ऑडिटोरियम सभागार में सम्मानित महिलाओं के साथ डीएम व एसपी व अन्य। स्रोत: प्रश

फोटो 08सीकेटीपी 23 ऑडिटोरियम सभागार में सम्मानित महिलाओं के साथ डीएम व एसपी व अन्य। स्रोत: प्रश

फोटो 08सीकेटीपी 23 ऑडिटोरियम सभागार में सम्मानित महिलाओं के साथ डीएम व एसपी व अन्य। स्रोत: प्रश

फोटो 08सीकेटीपी 23 ऑडिटोरियम सभागार में सम्मानित महिलाओं के साथ डीएम व एसपी व अन्य। स्रोत: प्रश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed