सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Over 35,000 applications for voter list revision, 27,000 new voters

Chitrakoot News: मतदाता सूची संशोधन के 35 हजार से अधिक आवेदन, 27 हजार नए मतदाता

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 09 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Over 35,000 applications for voter list revision, 27,000 new voters
फोटो 08 सीकेटीपी-08-मतदाता सूची संशोधन के दौरान लिस्ट में नाम खोजते लोग। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में निर्वाचन विभाग को 35,110 आवेदन मिले हैं। यह अभियान छह जनवरी से छह मार्च तक चला।
Trending Videos

अकेले 27,632 नए लोगों ने मतदाता बनने के लिए फार्म छह भरा। वहीं, 1,317 मतदाताओं ने मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए फार्म सात जमा किया। निर्वाचन विभाग के अनुसार, आयोग के निर्देश पर यह पुनरीक्षण अभियान चलाया गया था। विभाग में आए इन आवेदनों की जांच प्रक्रिया अभी अपनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्य पूरा होने के बाद ही पात्रों के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। फार्म सात विभिन्न मतदाता सूचियों में दर्ज नामों को हटवाने के लिए भरा गया था। इनमें मृत मतदाताओं, स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर निवास करने वाले या दोहरी प्रविष्टि वाले मामले शामिल हैं।
----
विधानसभावार आवेदन और सुनवाई
सबसे अधिक फार्म सात चित्रकूट विधानसभा से 892 और मानिकपुर से 425 आए हैं। विधानसभा क्षेत्रवार आंकड़ों पर नजर डालें तो चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र से सबसे ज्यादा 18,527 आवेदन प्राप्त हुए हैं। मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र से 16,583 आवेदन आए हैं। एडीईओ उमेश श्रीवास्तव ने बताया कि प्राप्त आवेदनों की सुनवाई 27 मार्च तक की जाएगी। इसके बाद जांच पूरी कर पात्र आवेदनों को मतदाता सूची में शामिल करने या आवश्यक संशोधन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed