सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The crisis of lockdown on hotel-restaurant business

Chitrakoot News: होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय पर तालाबंदी का संकट

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Thu, 12 Mar 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
The crisis of lockdown on hotel-restaurant business
फोटो- 10 गैस को लगी लाइन। संवाद
विज्ञापन
बांदा। इस्राइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका सीधा असर अब होटल और रेस्टोरेंट व्यवसायों पर पड़ने लगा है। एलपीजी के वाणिज्यिक सिलेंडरों की डिलीवरी में भारी कटौती के चलते कई प्रतिष्ठान बंदी के कगार पर हैं।
Trending Videos


सरकार ने जहां घरेलू गैस की आपूर्ति को प्राथमिकता दी है। वहीं वाणिज्यिक सिलेंडरों की डिलीवरी में भारी कमी कर दी गई है। जिले में जहां लगभग 4500 एलपीजी कनेक्शन धारक हैं, उनमें से 1200 होटल, रेस्टोरेंट और अन्य छोटे कारोबारी वाणिज्यिक सिलेंडरों का उपयोग करते हैं। गैस की किल्लत के कारण कई होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को अपने व्यवसाय का संचालन मुश्किल हो गया है। कुछ प्रतिष्ठानों ने अधिक गैस की खपत वाले उत्पादों का निर्माण बंद कर दिया है, जबकि कई तो तालाबंदी की कगार पर आ खड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कारोबारियों की व्यथा
प्रतिदिन दो सिलिंडरों की जरूरत

होटल सारंग के मैनेजर सीताराम बताते हैं कि उन्हें प्रतिदिन दो वाणिज्यिक सिलिंडरों की आवश्यकता होती है, लेकिन गैस की कमी के चलते उन्हें अधिक गैस खर्च वाले उत्पाद बनाने बंद करने पड़े हैं। यदि स्थिति यही रही तो उन्हें परंपरागत ईंधन जैसे लकड़ी और कोयले का सहारा लेना पड़ेगा।



बाहरी ग्राहकों को खाना देना बंद किया

तुलसी स्वरूप होटल के मालिक मनोज जैन ने बताया कि गैस की कमी के कारण वे केवल होटल में ठहरे हुए मेहमानों को ही खाना उपलब्ध करा पा रहे हैं। बाहरी ग्राहकों के लिए खाना देना बंद कर दिया गया है। उनका कहना है कि यदि सिलेंडर नहीं मिले तो खाना देना पूरी तरह बंद करना पड़ सकता है।



किल्लत रही तो बंद करनी पड़ेगी टिफिन सेवा

पंजाबी टिफिन सेंटर के मालिक मुकेश ने कहा कि गैस की अनुपलब्धता उनके कारोबार पर गहरा असर डाल रही है। उन्हें हर पांच दिन में एक सिलेंडर की जरूरत पड़ती है। मौजूदा स्टॉक के साथ काम चल रहा है, लेकिन भविष्य में सिलेंडर न मिलने पर टिफिन सेवा बंद करनी पड़ सकती है।

ब्लैक में खरीदना पड़ा सिलिंडर

कंचन भोजनालय के मालिक किशन ने बताया कि वाणिज्यिक सिलेंडर नहीं मिलने के कारण उन्हें मजबूरी में ब्लैक में 1300 रुपये में घरेलू गैस सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है। इसका सीधा असर ग्राहकों पर पड़ रहा है, और थाली की कीमत 60 रुपये से बढ़ाकर 70 रुपये करनी पड़ी है।



घरेलू गैस पर भी असर

वाणिज्यिक सिलिंडर न मिलने के कारण छोटे कारोबारी अब घरेलू सिलिंडरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिससे घरेलू गैस की मांग और किल्लत भी बढ़ गई है। इंडेन ने घरेलू गैस लेने के नियमों को 21 दिन से बढ़ाकर 25 दिन कर दिया है और गैस बुकिंग को भी फिलहाल बंद कर दिया गया है। उपभोक्ताओं को अब गैस बुक कराने के बाद एक निश्चित स्थान पर जाकर गैस लेनी होगी।


वर्जन

आपूर्ति अधिकारी एवं जनपद के नोडल अश्विनी ने बताया कि जनपद में पहले रोजाना 100 वाणिज्यिक सिलेंडरों की डिलीवरी होती थी, जिसे घटाकर अब 25 कर दी गई है। उन्होंने स्वीकार किया कि इससे गैस की किल्लत स्वाभाविक है लेकिन जल्द ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई है।

फोटो- 10 गैस को लगी लाइन। संवाद

फोटो- 10 गैस को लगी लाइन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed