सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   51 crore industrial investment, tourism and MSME will get a boost.

Chitrakoot News: 51 करोड़ का औद्योगिक निवेश, पर्यटन व एमएसएमई को मिलेगी रफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 03 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
51 crore industrial investment, tourism and MSME will get a boost.
विज्ञापन
चित्रकूट। जनपद में पर्यटन और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्रों में करीब 51 करोड़ रुपये के निवेश से विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है। इसमें 31 करोड़ रुपये पर्यटन विभाग और 20 करोड़ रुपये एमएसएमई विभाग में निवेश किए गए हैं। इस महत्वपूर्ण निवेश से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
Trending Videos

देश के विभिन्न हिस्सों से पांच कंपनियों - नवल किशोर शुक्ला, अद्विका फार्मर प्रोडक्ट, द ग्रांड सीता, सुंदरन सिंडिकेट और होटल सुशीला - ने जिले में निवेश किया है। इनमें से तीन कंपनियों ने अपना कार्य शुरू कर दिया है, जबकि दो परियोजनाओं का भूमि पूजन हो चुका है और शीघ्र ही उन पर काम शुरू होगा। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद करीब एक हजार युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमी मित्र सुधा सिंह ने बताया कि सभी परियोजनाओं का कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा किया जाएगा। इन निवेशों से जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस पहल से चित्रकूट औद्योगिक और पर्यटन मानचित्र पर अपनी पहचान और मजबूत करेगा, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को बल मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed