{"_id":"6988dd28c8412c5cce0713f7","slug":"a-young-man-held-a-girl-hostage-in-the-temple-premises-and-raped-her-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-126768-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मंदिर परिसर में युवती को बंधक बनाकर युवक ने किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मंदिर परिसर में युवती को बंधक बनाकर युवक ने किया दुष्कर्म
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
08 सीकेटीपी01-आरोपी की जली हुई बाइक। संवाद
विज्ञापन
राजापुर/चित्रकूट। थाना क्षेत्र एक गांव के मंदिर परिसर में युवती को बंधक बनाकर युवक ने दुष्कर्म किया। युवती को खोजते हुए परिजन मंदिर पहुंचे तो युवक भाग गया। परिजनों ने युवती को बंधन मुक्त कराया। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी युवक की बाइक जला दी। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस व पीएसी तैनात कर दी गई है। रविवार को युवती का मेडिकल कराया गया। देर शाम पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। युवक का पिता कोषागार घोटाले में जेल में बंद है।
एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी बेटी (18) शनिवार शाम सात बजे के बाद मंदिर में दीपक जलाने गई थी। पहले से ही वहां घात लगाए बैठे एक गांव निवासी राजेश कुमार ने बेटी को दबोच लिया और दुपट्टे से हाथ व पैर बांध दिए। उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बेटी घर नहीं लौटी तो खोजते हुए मंदिर पहुंचे। बेटी को आवाज लगाई तो राजेश अपने कपड़े छोड़ कर मौके से भाग गया। परिजन मौके पर पहुंचे तो बेटी को बंधन मुक्त कराया। इसके बाद परिजन और गुस्साए ग्रामीण काफी देर तक आरोपी को खोजते रहे। उसके न मिलने पर मंदिर के पास पेड़ के नीचे खड़ी उसकी बाइक फूंक दी। एक कार में भी तोड़फोड़ की। करीब साढ़े तीन घंटे के बाद पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में थाना प्रभारी लाखन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और राजेश की तलाश शुरू की। गुस्साई भीड़ राजेश की घर की ओर भी बढ़ी लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया। ग्रामीणों में चर्चा रही कि आरोपी एक कार से भाग गया है। एएसपी सत्यपाल सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। राजेश की तलाश में जुटी पुलिस ने देर शाम उसे मोहरवा-डुडौली गांव के मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया।
-- आरोपी युवक का पिता कोषागार घोटाले में जेल में बंद
आरोपी राजेश का पिता मोहनलाल कोषागार घोटाले में चार माह से जेल में बंद है। उसके खिलाफ एसआईटी न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। मोहनलाल के खाते में करीब 30 लाख रुपये एरियर के नाम पर डाले गए थे।
--
वर्जन
सीओ राजकमल ने बताया कि परिजन ने सूचना देने में देर कर दी थी इस कारण आरोपी मौके से भाग निकला था। उसे देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती का मेडिकल कराया गया है।
Trending Videos