{"_id":"6988dc5426e9d36bff08aceb","slug":"objections-can-be-filed-till-march-6-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-126793-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: छह मार्च तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: छह मार्च तक दर्ज करा सकते हैं आपत्तियां
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 09 Feb 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण में वर्तमान में चल रहे कार्यक्रम की तिथियों में निर्वाचन आयोग द्वारा संशोधन हुआ है। कार्यक्रम के अनुसार दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की 6 जनवरी 2026 से 06 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है। पहले यह फरवरी तक थी। इसी अवधि में गणना प्रपत्रों (एन्यूमरेशन फॉर्म) पर नोटिस चरण, उनका निस्तारण तथा प्राप्त दावों एवं आपत्तियों पर निर्णय की प्रक्रिया 27 मार्च तक पूर्ण की जाएगी।
इसके बाद निर्वाचन नामावलियों के स्वास्थ्य मानकों की जांच 03 अप्रैल तक की जाएगी। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद अंतिम निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 10 अप्रैल होगा। एडीएम चंद्र शेखर ने बताया कि सभी नागरिक निर्धारित समयावधि में अपने नाम, विवरण की जांच कर आवश्यकतानुसार दावे एवं आपत्तियां अवश्य दर्ज कराएं। इससे मतदाता सूची शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाई जा सके।(संवाद)
Trending Videos