सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Apply for handicraft awards by July 31

Chitrakoot News: हस्तशिल्प पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक करें आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 09 May 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Apply for handicraft awards by July 31
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में विशिष्ट हस्तशिल्प प्रादेशिक पुरस्कार योजना के तहत राज्य और दक्षता हस्तशिल्प पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। ये आवेदन 31 जुलाई तक स्वीकार किए जाएंगे।
Trending Videos




उप आयुक्त उद्योग एसके केशवानी ने बताया कि यह योजना वित्त वर्ष 2026-27 में संचालित की जा रही है। जिले की ऐसी हस्तशिल्प इकाइयां जो राज्य पुरस्कार के लिए आवेदन करना चाहती हैं, वे पात्र हैं। इच्छुक इकाइयां अपना आवेदन ऑनलाइन पोर्टल msme.gov.in पर जमा कर सकती हैं। ऑनलाइन आवेदन 31 जुलाई तक किए जा सकते हैं। आवेदन पत्र की एक प्रति ऑनलाइन जमा करने के बाद कलाकृति कार्यालय में भी जमा करनी होगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन



दो पालियों में पहुंचे मात्र 2 परीक्षार्थी, निगरानी में लगा पूरा स्टॉफ


नरैनी। सीताराम समर्पण महाविद्यालय में आयोजित सम सेमेस्टर परीक्षाओं में शुक्रवार को प्रथम व तृतीय पाली में मात्र एक-एक परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान पूरा स्टाफ एक विद्यार्थी की निगरानी में लगा रहा।



प्रथम पाली में बीए शिक्षा शास्त्र विषय की एक छात्रा ने परीक्षा दी, जबकि तृतीय पाली में बीए राजनीति विज्ञान विषय का एक छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुआ। महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष डॉ. रमाकांत द्विवेदी ने बताया कि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की सम सेमेस्टर परीक्षाओं के अंतर्गत बीए, बीएससी, बीकॉम, एमए व एमएससी समर्थ पोर्टल तथा बैक पेपर, भूतपूर्व छात्रों की द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाएं अब 11 मई से द्वितीय पाली में आयोजित होंगी। पूर्व में यह परीक्षाएं 28 अप्रैल से तृतीय पाली में प्रस्तावित थीं। (संवाद)


काउंसलिंग में तीन अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित

चित्रकूट। जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति के लिए शुक्रवार को अभिलेखों के परीक्षण के लिए काउंसलिंग आयोजित की गई। इसमें 14 में से 11 अभ्यर्थी उपस्थित हुए और अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराया।यह काउंसलिंग जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में संपन्न हुई। शिक्षा निदेशक (बेसिक), उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा 18 अप्रैल, 2026 को 14 अभ्यर्थियों की सूची भेजी गई थी। इसी सूची के क्रम में यह प्रक्रिया पूरी की गई। उपस्थित 11 अभ्यर्थियों के अभिलेखों की गहनता से जांच की गई। शेष तीन अभ्यर्थी काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे। इस प्रक्रिया के बाद नियुक्ति की आगे की कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed