सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Asha Bahu and her father attacked, accused arrested with pistol

Chitrakoot News: आशा बहू व पिता पर हमला, आरोपी तमंचे के साथ गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Asha Bahu and her father attacked, accused arrested with pistol
विज्ञापन
मऊ (चित्रकूट)। थाना पुलिस ने एक आशा बहू और उसके पिता पर हमला करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने टीकाकरण के लिए जा रही आशा बहू को रोका और उसके पिता को तमंचे की बट से पीटा, जिससे वे घायल हो गए। आशा बहू पूजा देवी ने बताया कि शनिवार को वह गड़रियन पुरवा में टीकाकरण के लिए लाभार्थियों को बुलाने गई थी। रास्ते में बरियारी कला के बेलहा निवासी देवीदीन ने उसे रोक लिया। देवीदीन ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जब पूजा के पिता मंगल प्रसाद ने बीच-बचाव किया, तो देवीदीन ने उन्हें तमंचे की बट से मारकर घायल कर दिया। थाना प्रभारी प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया है।
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed