{"_id":"6a625646bdda4eb3e90b4d79","slug":"auto-rickshaw-and-bike-collide-one-dead-two-injured-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-134045-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: ऑटो व बाइक में भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: ऑटो व बाइक में भिड़ंत, एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
फोटो 23 सीकेटीपी 12 तुलसीदास की फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 23 सीकेटीपी 12 तुलसीदास की फाइल फोटो।
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास बुधवार की रात को ऑटो व बाइक की भिड़ंत हो गई। इससे बाइक सवार युवक व ऑटो सवार एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। तीनों को सीएचसी ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां बाइक सवार की मौत हो गई।
अकबरपुर के कोलन का पुरवा निवासी रामराज ने बताया कि उसका बेटा तुलसी दास (35) मंगलवार को बेटी खुशी को छोड़ने ससुराल बांदा जिले के बिलागव गांव गया था। बुधवार की रात करीब साढे़ आठ बजे वहां से घर लौट रहा था। तभी भरतकूप की ओर से एक ऑटो बांदा की ओर जा रहा था। जीरो प्वाइंट के पास ऑटो की टक्कर बेटे की बाइक से हो गई। इससे उसका बेटा व ऑटो सवार बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र के उतरवा कुंजल पुरवा निवासी राजाभैया यादव (45) व एक महिला भी घायल हो गई। पुलिस ने 108 एंबुलेंस से सीएचसी शिवरामपुर भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर होने पर तुलसीदास व राजाभैया को रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में तुलसीदास की मौत हो गई। उसके दो बेटी खुशी व छोटी है। पत्नी आरती का बुरा हाल है। थाना प्रभारी विनोद कुमार राय ने बताया कि ऑटो व बाइक की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई है।