{"_id":"6a62573733ee7db4bd017587","slug":"police-empty-handed-on-the-second-day-of-the-gang-rape-case-as-well-chitrakoot-news-c-12-1-drn1084-1596546-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: सामूहिक दुष्कर्म की घटना में दूसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: सामूहिक दुष्कर्म की घटना में दूसरे दिन भी पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन
फोटो 23 सीकेटीपी 10 घटनास्थल का निरीक्षण करते एडीजी, डीआईजी, एसपी व अन्य। पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपियों की पहचान तक नहीं हो सकी, एडीजी और डीआईजी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
फोटो 23 सीकेटीपी 10 घटनास्थल का निरीक्षण करते एडीजी, डीआईजी, एसपी व अन्य। पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। देवांगना घाटी में युवती के किशोर दोस्त को बंधक बनाकर दिनदहाड़े सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस के हाथ दूसरे दिन भी खाली हैं। पुलिस अब तक आरोपियों की पहचान भी नहीं कर सकी है। बृहस्पतिवार को एडीजी, डीआईजी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एसपी को आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। हालांकि एडीजी मीडिया के सवालों से बचते रहे।
एमपी क्षेत्र के नयागांव थाना क्षेत्र की निवासी एक युवती (19) राजस्थान के कोटा में कक्षा 12 व किशोर (17) चित्रकूट के एक इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में पढ़ता है। बुधवार को युवती व किशोर करीब साढ़े तीन बजे बाइक से देवांगना घाटी घूमने पहुंचे थे। बाइक खड़ी कर दोनों जंगल में चट्टान पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी बाइक से तीन युवक पहुंचे। खुद को वन विभाग का कर्मचारी बताया और जंगल में आने का कारण पूछा। इसके बाद किशोर को दो युवकों ने बंधक बना लिया। युवती को कुछ दूर ले जाकर दोनों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
किशोर किसी तरह युवती के पास पहुंचा, लेकिन घाटी में नेटवर्क न होने की वजह से पुलिस को सूचना नहीं दे सका। नीचे उतरने के बाद पीआरवी 112 को सूचना दी। पीआरवी ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर एसपी अरुण कुमार सिंह, एएसपी पीयूष कांत राय, सीओ सतेंद्र सिंह सहित कर्वी कोतवाली, बहिलपुरवा, एसओजी टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल देखा। तहरीर पर तीनों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर एडीजी ज्योति नारायण, डीआईजी राजेश एस, एसपी के साथ देवांगना घाटी पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
-- -- -- -
आरोपियों की पहचान में लगीं पांच टीमें
युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एसपी ने जिले की एसओजी, सर्विलांस, कर्वी कोतवाल दुर्ग विजय सिंह, बहिलपुरवा थाना की टीमें सीओ सतेंद्र सिंह की अगुवाई में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई हैं। वहीं डीआईजी राजेश एस ने बांदा जिले की एसओजी टीम को भी लगा दिया है। अब कुल पांच टीमें लगी हैं। लेकिन अब तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं लगा है।
-- -- -- -
देवांगना घाटी के नीचे है सर्किट हाउस
देवांगना घाटी में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना बुधवार की शाम को हुई। जबकि घाटी के नीचे ही नया सर्किट हाउस बनाया गया है। जहां प्रतिदिन वीआईपी का आवागमन होता रहता है। इस कारण वहां पुलिस का पहरा रहता है, लेकिन सामूहिक दुष्कर्म की घटना अंजाम देने वालों को इनका जर भी डर नहीं था।
-- -- -- --
सीसीटीवी न हाेने से बढ़ी परेशानी
देवांगना घाटी के आसपास जंगल में सीसीटीवी न होने से आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही है। आरोपी कहां से आए और कहां चले गए, इसके बारे में भी कोई सुराग नहीं लग रहा है। अब युवती की मदद से स्केच बनवाया जा रहा है। जिसके जरिए आरोपियों की पहचान कराई जाएगी। पुलिस तीनों आरोपियों के स्केच बनवाने में जुटी है। वहीं सर्विलांस की मदद से भी आरोपियों की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सर्विलांस की टीम लगातार कोशिश कर रही है कि पता किया जा सके कि उस समय किसके मोबाइल उस इलाके में सक्रिय थे।
-- -- -- -- -
जल्द न हुई गिरफ्तारी तो घेरेंगे एसपी दफ्तर - सपा विधायक
सपा के सदर विधायक अनिल प्रधान ने प्रदेश सरकार और पुलिस-प्रशासन पर हमला बोला है। सोशल मीडिया पर जारी बयान में उन्होंने कहा-जहां यह घटना हुई, वहां से देवांगना हवाई अड्डा की सीमा सिर्फ 500 मीटर, कलक्ट्रेट और एसपी कार्यालय सिर्फ तीन किमी दूर है। इसके बावजूद दिनदहाड़े इस तरह की वारदात होना कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो सपा कार्यकर्ताओं के साथ एसपी कार्यालय का घेराव किया जाएगा।