सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Banners on poles, supply disruption, risk of accidents

Chitrakoot News: पोल पर बैनर, आपूर्ति बाधित, दुर्घटना का खतरा

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 13 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Banners on poles, supply disruption, risk of accidents
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर और कस्बों में बिजली के खंभों, दीवारों और पेड़ों पर अवैध रूप से लगाई गईं प्रचार सामग्री समस्या बन गई है। बैनरों और पोस्टरों से बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं का खतरा भी है। यह सामग्री शहर की सुंदरता को भी बिगाड़ रही है।
Trending Videos


स्कूल, कॉलेज, शिक्षा और चिकित्सा संस्थान सहित कई कंपनियों ने बैनर और पोस्टर बिजली के खंबों पर लगा रखे हैं। रमेश कुमार ने बताया कि सड़क किनारे लगे बड़े बैनरों से वाहन चलाने में परेशानी होती है। कमलेश कुमार ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय ही ऐसे पोस्टर व बैनर हटाए जाते हैं, बाद में कोई कार्रवाई नहीं होती। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार ने कर्मचारियों को बिजली के खंभों से बैनर हटाने के निर्देश दिए हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालजी यादव का कहना है कि बिजली के खंभों और अन्य स्थानों से बैनर समय-समय पर हटाए जाते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed