सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Leopard's carcass found near the road in Baraunda forest

Chitrakoot News: बरौंधा के जंगल में सड़क के पास तेंदुए का शव मिला

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 13 Apr 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Leopard's carcass found near the road in Baraunda forest
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र में शनिवार को एक तीन वर्षीय मादा तेंदुआ मृत पाई गई। प्रारंभिक जांच में वाहन की टक्कर से उसकी मौत की आशंका जताई जा रही है। वन विभाग ने शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद दाह संस्कार कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos




तेंदुआ का शव मध्यप्रदेश के बरौंधा जंगल की कठवरिया बीट के पास सड़क किनारे मिला। सूचना मिलने पर वन चौकी कठवरिया के बीट गार्ड राजीव द्विवेदी और कमलेश विश्वकर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने वन विभाग के डीएफओ महेंद्र चंडीवाल को जानकारी दी। इसके बाद उप वन अधिकारी अभिषेक तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। वन्य प्राणी चिकित्सक संजीव गुप्ता ने पोस्टमॉर्टम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह क्षेत्र पन्ना टाइगर रिजर्व और रानीपुर टाइगर रिजर्व के जंगलों से सटा हुआ है, जहां तेंदुए सहित अन्य जंगली जानवर अक्सर देखे जाते हैं। कुछ समय पहले मानिकपुर क्षेत्र में दो तेंदुए देखे गए थे और एक तेंदुआ ने बैल का शिकार भी किया था। बरौंधा के जंगल में भी एक तेंदुआ सड़क पर बैठा पाया गया था, जिसका वीडियो वायरल हुआ था।



छह माह पहले हो चुकी तेंदुए की मौत



छह माह पहले भी बरौंधा के जंगल में जरौली पुलिया के पास एक तेंदुआ की मौत वाहन की टक्कर से हुई थी। हाल ही में एक सांभर और एक जंगली बिल्ली भी सड़क हादसों का शिकार हुई हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि जंगली जानवर जब सड़कों पर आते हैं तो तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आ जाते हैं। यह स्थिति वन्यजीवों के लिए लगातार खतरा बनी हुई है।



रेल पटरी में घूमते रहते तेंदुए



चित्रकूट। जिले के यूपी-एमपी क्षेत्र के जंगलों के बीच से रेल पटरी निकली हुई। जिसमें मानिकपुर से सतना तक कई रेलवे स्टेशन भी जंगल में पड़ते हैं। यूपी-एमपी क्षेत्र के जंगलों में अक्सर तेंदुआ समेत अन्य जानवर घूमते रहते हैं। कई बार ट्रेन की चपेट में आ जाते हैं। जिससे उनकी मौत हो चुकी है, जिसमें एक तेंदुआ भी शामिल था। वन विभाग ने रेलवे विभाग के अधिकारियों से इस रूट पर धीमी गति से ट्रेन चलाने का आग्रह किया था, जिसका पालन भी किया जाता है।



बोले जिम्मेदार-----



कराई जा रही जांच



चित्रकूट। वन विभाग के बरौंधा परिक्षेत्र अधिकारी बृजेंद्र पांडेय कहना है कि कठवरिया के जंगल से सटे मार्ग में सड़क पर एक तेंदुआ का शव शनिवार को पड़ा मिला। प्रथम दृष्टि में अज्ञात वाहन से तेंदुआ की मौत हुई है। मृतक तेंदुआ के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। इस मामले की जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed