फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Become a participant in the 'Har Ghar Tiranga' campaign.

Chitrakoot News: हर घर तिरंगा अभियान में बनें भागीदार

Sun, 09 Aug 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Become a participant in the 'Har Ghar Tiranga' campaign.
फोटो न- 09 सीकेटीपी 11 डाक बंगला में बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष व मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
सेल्फी विद तिरंगा अभियान भी चलेगा, होंगे रंगारंग आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। इस बार हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्र भक्ति के महापर्व के रूप में मनाया जाएगा। यह अभियान 17 अगस्त तक चलेगा। जिला प्रशासन सभी विभागों को जनभागीदारी के साथ इसे सफल बनाने में जुटा है।
इस अभियान के तहत पूरे जिले में तिरंगा रैलियां और तिरंगा कॉन्सर्ट आयोजित किए जाएंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रम, चित्रकला, रंगोली और देशभक्ति प्रतियोगिताएं भी होंगी। सेल्फी विद तिरंगा अभियान भी चलाया जाएगा। परिषदीय स्कूलों, कॉलेजों, महाविद्यालयों, सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों को तिरंगा थीम से सजाया जाएगा। बाजारों और प्रमुख चौराहों पर भी विशेष सजावट की जाएगी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण का कार्यक्रम होगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों का सम्मान किया जाएगा। प्रशासन ने विद्यार्थियों और नागरिकों से तिरंगे के साथ सेल्फी तथा वंदे मातरम् के वीडियो हर घर तिरंगा पोर्टल पर अपलोड करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। उन्होंने सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।
---------------
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस 14 अगस्त को
कई स्थानों पर विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस भी मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम में विस्थापित परिवारों को आमंत्रित किया जाएगा। वे अपने अनुभव, दुर्लभ दस्तावेज और स्मृतियां साझा करेंगे। यह दिवस विभाजन के दर्द को याद करने और उससे सीखने का अवसर प्रदान करेगा।

-----
मंडलों में आज से निकलेगी तिरंगा यात्रा
फोटो न- 09 सीकेटीपी 11 डाक बंगला में बैठक करते भाजपा जिलाध्यक्ष व मौजूद कार्यकर्ता। संवाद
चित्रकूट। भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिले में तिरंगा यात्राएं आयोजित करेगी। ये यात्राएं 10 अगस्त से 13 अगस्त तक चलेंगी। 10, 11 और 12 अगस्त को जिले के 11 मंडलों में मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में यात्राएं निकाली जाएंगी। 13 अगस्त को जिला मुख्यालय में एक विशेष यात्रा होगी, जो शहीद पार्क से शुरू होगी। जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य ने बताया कि यात्राओं में समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed