सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Clouds settled since morning, the weather became pleasant

Chitrakoot News: सुबह से बादलों ने डाला डेरा, मौसम हुआ सुहाना

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 03 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Clouds settled since morning, the weather became pleasant
02 सीकेटीपी-31- दोपहर में छाए बादल। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में मंगलवार को आसमान में बादल मंडराते रहे। इससे पूरे दिन मौसम सुहाना रहा। तेज धूप और उमस से लोगों को काफी राहत मिली।
Trending Videos




दोपहर के समय भी बादलों की मौजूदगी के कारण तापमान सामान्य से कम महसूस हुआ। मौसम विभाग के अनुसार, जिले का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आए इस बदलाव का असर जनजीवन पर भी देखने को मिला। सुहाने मौसम का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकले। इससे बाजारों में रौनक बढ़ गई।



धार्मिक नगरी चित्रकूट के प्रमुख पर्यटन स्थल रामघाट पर दिनभर श्रद्धालुओं और पर्यटकों की चहल-पहल बनी रही। लोग परिवार के साथ घाटों और सार्वजनिक स्थानों पर मौसम का आनंद लेते दिखे। मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। इससे तापमान में अधिक बढ़ोतरी नहीं होगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed