{"_id":"6a207a3445e06a4de50d8048","slug":"two-arrested-for-killing-an-innocent-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-131936-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: मासूम की हत्या में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: मासूम की हत्या में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में 12 वर्षीय मासूम की हत्या में बुधवार को पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं एक आरोप अभी फरार है। उधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि शव साैंपे जाने के बाद भी परिजनों ने अंतिम संस्कार नहीं किया था।
रामनगर निवासी मां रामदुलारी ने बताया कि बेटा अंकुल विश्वकर्मा घर के बाहर साइकिल चला रहा था। इसी बीच शराब के नशे में युवक टकरा गए थे। आरोप है कि इससे नाराज गांव के गोलू निषाद, उसके भाई धर्मेंद्र और पिता पप्पू निषाद बेटे को घसीट ले गए। उन्होंने अंकुल की हत्या कर दी। बाद में शव को सिंचाई विभाग के शौचालय के गड्ढे में छिपा दिया। रामदुलारी के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने झांसी मिर्जापुर हाईवे पर जाम लगा दिया था। अफसरों के समझाने पर करीब चार घंटे में जाम खुल सका।
मंगलवार को फिर परिजन और सपाइयों ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग पर यातायात बाधित कर दिया था। आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारी माने, तब जाम खुल पाया था। अंकुल के पिता अशोक विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक से सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और उनके घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की।
विज्ञापन
उधर, पुलिस ने घटना में दो नामजद आरोपियों गोलू और पप्पू निषाद गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि तीन नामजद आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीसरे आरोपी की तलाश में टीमें लगी हैं।

Trending Videos