{"_id":"6a206a73d54b06c85609ea3e","slug":"fish-found-dead-in-rupa-devi-pond-investigation-ordered-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-131944-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रूपा देवी तालाब में मृत मिलीं मछलियां, जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रूपा देवी तालाब में मृत मिलीं मछलियां, जांच के आदेश
विज्ञापन
फोटो 03 सीकेटीपी 19 तालाब पर मिलीं मरी मछलियां। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। रामनगर विकास खंड के रुपौली स्थित रूपा देवी तालाब में हजारों की संख्या में मरी मछलियां उतराती मिली हैं। इस घटना से पूरे गांव में तेज दुर्गंध फैल गई है जिससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
रूपौली निवासी शालिक राम और अशोक कुमार ने बताया कि सुबह तालाब किनारे बड़ी संख्या में मरी मछलियां देखी गईं। हवा चलने से दुर्गंध गांव तक पहुंच रही थी। इससे लोगों को अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियां बंद करनी पड़ीं। ज्योति प्रकाश तिवारी ने जिलाधिकारी से शिकायत कर पूरी जांच और कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों को आशंका है कि तालाब में किसी ने जहरीला पदार्थ डाल दिया है। इससे मछलियों की मौत हुई है।
कौशांबी जिले के संन्यासिया गांव निवासी रामबरन निषाद इस तालाब में मछली पालन कर रहे थे। उप जिलाधिकारी फूलचंद यादव ने बताया कि रूपा देवी तालाब का पट्टा मत्स्य विभाग की सहकारी समिति के नाम है। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि रामबरन निषाद को तालाब संचालन का अधिकार कैसे मिला। मछलियों की मौत के सही कारणों का पता लगाने के लिए भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos