{"_id":"6984d5f61e327205810c487d","slug":"emphasis-on-100-distribution-of-medicines-in-ida-campaign-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-126643-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आईडीए अभियान में शत प्रतिशत दवा वितरण पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आईडीए अभियान में शत प्रतिशत दवा वितरण पर जोर
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत फरवरी में प्रस्तावित आईडीए अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में एक महत्वपूर्ण अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) चंद्रशेखर ने अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों की भूमिकाओं, जिम्मेदारियों और आपसी समन्वय पर विस्तार से चर्चा की।
सीडीओ चंद्रशेखर ने निर्देश दिए कि अभियान के दौरान जनपद के प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक फाइलेरिया रोधी दवाओं का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनसामान्य को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने पर भी बल दिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सीडीओ ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Trending Videos