सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Even on the fourth day, electricity supply to more than 20 villages could not be restored.

Chitrakoot News: चौथे दिन भी 20 से अधिक गांवों की बिजली की आपूर्ति बहाल नहीं पाई

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sat, 09 May 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Even on the fourth day, electricity supply to more than 20 villages could not be restored.
फोटो न- 08 सीकेटीपी 29 भरतकूप क्षेत्र में पोल पर चढ़कर लाइन दुरुस्त करते कर्मी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मंगलवार शाम आई तेज आंधी के कारण जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। चार दिन बीतने के बाद भी 20 से अधिक गांवों में बिजली बहाल नहीं हो पाई है। इससे इन गांवों के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
Trending Videos




आंधी के कारण सौ से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी और कई स्थानों पर बिजली के खंभे टूट गए थे। शहर और कस्बों में आपूर्ति बहाल हो गई है, लेकिन जंगल और नदी किनारे बसे गांवों में अभी भी समस्या बनी हुई है। सदर विकास खंड के भरतकूप इलाके में सर्वाधिक खंभे गिरे थे, जहां अभी भी सात गांवों में बिजली नहीं है। पहाड़ी क्षेत्र के आठ और भौरी क्षेत्र के पांच गांवों में भी आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इटौरा निवासी रमेश सिंह ने बताया कि तीन दिन से अधिक समय हो गया है, बिजली नहीं आई है। उद्घटा निवासी रामफल ने बिजली के खंभों की खराब स्थापना पर सवाल उठाते हुए कहा कि हर साल आंधी में खंभे गिर जाते हैं। सिलखोरी निवासी रामू पटेल और बजरीपुरवा निवासी संतोष यादव ने भी तीन दिन से अधिक समय से बिजली न होने की शिकायत की।



बिजली विभाग के ग्रामीण क्षेत्र के अधिशासी अभियंता ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि आंधी के बाद से लगातार मौसम खराब रहा है। शुक्रवार को भी बारिश होने से बिजली के खंभे लगाने और उपकरणों की मरम्मत में बाधा आई। उन्होंने कहा कि अधिकतर गांवों में आपूर्ति चालू कर दी गई है और शेष गांवों में भी जल्द ही बिजली बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed