सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Family members and SP workers blocked the highway demanding compensation.

Chitrakoot News: मुआवजा की मांग पर परिजन व सपाइयों ने जाम किया हाईवे

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 03 Jun 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Family members and SP workers blocked the highway demanding compensation.
फोटो 02 सीकेटीपी 32 घटना के बाद हाईवे जाम कर बैठे सपाई। संवाद
विज्ञापन



मऊ (चित्रकूट)। रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में सोमवार देर शाम को एक मासूम की हत्या के मामले में मंगलवार को सपाइयों के संग परिजन ने हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वार्ता कर किसी तरह जाम खुलवाया। करीब दो घंटे तक झांसी-मिर्जापुर जाम रहा। उधर, इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी फरार है।



रामनगर निवासी रामदुलारी ने बताया कि उसका बेटा अंकुल विश्वकर्मा उर्फ लल्ली (12) अपनी बहन काव्या के साथ शाम को खेल मैदान में साइकिल लेकर खेलने गया था। वहां से गांव का ही गोलू निषाद नशे में खींच कर ले गया। उसकी बहन वहां से चिल्लाते हुए घर की ओर भागी और मां को जानकारी दी। इसी बीच गोलू, उसका भाई धर्मेंद्र व पिता पप्पू लोहे के रॉड से बेटे की पीट कर हत्या कर दी और शव को शौचालय के गड्ढे में डालकर पत्तियों से ढक रहे थे। वह पहुंची तो आरोपी भाग गए। गुस्साए परिजन व ग्रामीणों ने झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर शव रखकर जाम लगा दिया था। सूचना पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, एएसपी पीयूषकांत राय, एसडीएम आरआर रमन, सीओ राजकमल, फहद अली, सहित रैपुरा, मऊ, मानिकपुर व अन्य कई थानों का पुलिस बल पहुंचा। करीब चार घंटे चली मान मनौव्वल के बाद परिजन कार्रवाई के आश्वासन पर माने और सड़क से हटे। रात में ही रामदुलारी की तहरीर पप्पू निषाद, गोलू व धर्मेंद्र के खिलाफ हत्या और शव छिपाने की प्राथमिकी दर्ज किया है। इसके बाद टीमों ने गोलू व पप्पू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




इसके बाद मंगलवार को सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, निर्भय सिंह पटेल, विश्वकर्मा समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजी. संदीप विश्वकर्मा, सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अजय राज त्रिपाठी तथा अतुल विश्वकर्मा गांव पहुंचे और परिजनों को पूरी कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस पर परिजनों ने रैपुरा थाना प्रभारी पर लापरवाही की बात कही। इससे सपा प्रतिनिधिमंडल व परिजन फिर करीब साढ़े पांच बजे हाईवे पर पहुंचे और मुआवजा की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए बैठ गए। सूचना पर एसडीएम व सीओ सहित कई थानों का पुलिस बल पहुंचा। परिजनों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। परिजनों की सुरक्षा को घर के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है। दिवंगत के पिता अशोक बाहर रहते हैं, परिजन उनके आने के बाद ही पोस्टमॉर्टम कराने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
Trending Videos




वाहनों की लगी लंबी कतारें



रामनगर में परिजन के जाम लगाने से दोनों ओर कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया। रात करीब साढ़े 11 बजे अधिकारियों के समझाने के बाद परिजन सड़क से हटे तो जाम खुल सका। इसके बाद धीरे-धीरे वाहनों को निकाला गया।

फोटो 02 सीकेटीपी 32  घटना के बाद हाईवे जाम कर बैठे सपाई। संवाद

फोटो 02 सीकेटीपी 32 घटना के बाद हाईवे जाम कर बैठे सपाई। संवाद

फोटो 02 सीकेटीपी 32  घटना के बाद हाईवे जाम कर बैठे सपाई। संवाद

फोटो 02 सीकेटीपी 32 घटना के बाद हाईवे जाम कर बैठे सपाई। संवाद

फोटो 02 सीकेटीपी 32  घटना के बाद हाईवे जाम कर बैठे सपाई। संवाद

फोटो 02 सीकेटीपी 32 घटना के बाद हाईवे जाम कर बैठे सपाई। संवाद

फोटो 02 सीकेटीपी 32  घटना के बाद हाईवे जाम कर बैठे सपाई। संवाद

फोटो 02 सीकेटीपी 32 घटना के बाद हाईवे जाम कर बैठे सपाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed