सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Farmers burnt symbolic copies of the budget in protest.

Chitrakoot News: किसानों ने बजट की सांकेतिक प्रतियां जला किया विरोध

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Wed, 04 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Farmers burnt symbolic copies of the budget in protest.
03 सीकेटीपी-05-कचहरी परिसर में बजट की प्रतियां जलाते किसान। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए बजट के विरोध में किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने कचहरी परिसर में प्रदर्शन किया। उन्होंने बजट की सांकेतिक प्रतियां जलाकर अपना असंतोष व्यक्त किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बजट में सरकार ने अनाज खरीदने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के बारे में कोई घोषणा नहीं की है।
Trending Videos

किसान सभा के अध्यक्ष विजय कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में किसानों के हित के लिए कोई ठोस योजनाएं घोषित नहीं की गईं। उन्होंने कहा कि किसान खाद की किल्लत से परेशान हैं, जबकि सरकार ने उर्वरक सब्सिडी के बजट में कटौती कर दी है। मंत्री राजाराम ने कहा कि बजट ने किसानों की आय दोगुनी करने के बजाय उन्हें केवल छलावा दिया है। किसानों के कर्ज माफी के संबंध में भी कोई जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपाध्यक्ष अजय पाल सिंह ने बताया कि फसल बीमा के बजट में भी कोई बढ़ोत्तरी नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने किसानों की मांगें नहीं मानीं तो 12 फरवरी को केंद्रीय बजट की प्रतियां जलाकर पुनः विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।इस मौके पर किसान सभा की संयुक्त मंत्री पूनम वर्मा, राम सहाय सिंह, गिरधर मिश्र, पूनम, प्रेमचंद्र, मनधूमन ,सीमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed