{"_id":"69823a1ff1d3bd86050eb532","slug":"farmers-protest-continues-to-stop-illegal-mining-and-overloading-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-126558-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए किसानों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: अवैध खनन व ओवरलोडिंग पर रोक लगाने के लिए किसानों का धरना जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर/चित्रकूट। क्षेत्र में बेरोकटोक चल रहे अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ किसानों का शिवन बाबा मंदिर के पास धरना प्रदर्शन तीसरे दिन भी जारी रहा। बारिश की परवाह किए बिना किसान अपनी मांगों पर अड़े रहे। पिछले सोमवार को उप जिलाधिकारी और खान निरीक्षक ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया था, परंतु किसान संतुष्ट नहीं हुए। किसानों का सीधा आरोप है कि प्रशासन की मिलीभगत के कारण ही यह अवैध गतिविधियां फल-फूल रही हैं, जिसके चलते तिरहार क्षेत्र की सड़कें पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी हैं और आवागमन बेहद मुश्किल हो गया है।
किसान हर्ष नारायण त्रिपाठी ने बताया कि यमुना नदी में मशीनों द्वारा लगातार खनन किया जा रहा है। घाट से ही ट्रकों और डंपरों में ओवरलोड मौरंग भरी जाती है, जिससे सड़कों की हालत खस्ताहाल हो गई है। शिकायतों के बावजूद प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अब केवल कागजी आश्वासनों से काम नहीं चलेगा जिलाधिकारी को स्वयं मौके पर आकर अवैध खनन की जांच और सड़कों के पुनर्निर्माण का भरोसा देना होगा, तभी धरना समाप्त होगा। इस विरोध प्रदर्शन में नीलेश दुबे, मनोज दुबे, ओम नारायण गर्ग, ब्रह्मदत्त मिश्रा, कमलेश दुबे, ललित निषाद, मुल्लू पटेल, अमृतलाल, जयराम निषाद, हरिश्चंद्र, और राजा निषाद सहित कई अन्य किसान भी शामिल रहे।
Trending Videos