{"_id":"6a415a1a6a1d98eb2107e791","slug":"four-lane-road-construction-stalled-electricity-poles-and-pipelines-pose-obstacles-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1003-132973-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: फोरलेन सड़क निर्माण रुका, बिजली पोल और पाइपलाइन बनी बाधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: फोरलेन सड़क निर्माण रुका, बिजली पोल और पाइपलाइन बनी बाधा
Sun, 28 Jun 2026 11:00 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। कर्वी के पटेल तिराहा से देवांगना घाटी तक बन रही 7.6 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण कार्य बिजली के खंभों और भूमिगत पानी की पाइपलाइन के कारण अधर में लटक गया है। लोक निर्माण विभाग ने संबंधित विभागों को बाधाएं हटाने के लिए पत्र लिखा है, ताकि बारिश से पहले काम पूरा हो सके। करीब 139 करोड़ रुपये की यह परियोजना जुलाई 2026 तक पूरी होनी है।
यह निर्माण कार्य लगभग तीन साल पहले शुरू हुआ था। सड़क किनारे लगे खंभों और पाइपलाइन हटाने में देरी से काम धीमा पड़ गया है। लोक निर्माण विभाग ने विद्युत विभाग और जल संस्थान को धनराशि पहले ही जारी कर दी थी। इसके बावजूद, खंभे नहीं हटे और न ही पाइपलाइन का काम पूरा हुआ। इससे तय समय सीमा में सड़क निर्माण मुश्किल दिख रहा है।
सूत्रों के अनुसार, जल संस्थान और विद्युत विभाग को बाधाएं हटाने में कम से कम 15 दिन लगेंगे। यह समय सीमा सड़क निर्माण के अंतिम चरण के लिए पर्याप्त नहीं है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने कई बैठकें की हैं। इसके बावजूद, दोनों विभाग कार्य में तेजी नहीं ला रहे हैं।
विज्ञापन
लोनिवि के प्रांतीय खंड के अधिशाषी अभियंता जितेंद्र सिंह ने कहा कि विद्युत और जल संस्थान के कार्यों के पूरा न होने के कारण सड़क का काम निर्धारित समय में पूरा होता नहीं दिख रहा है। बताया कि बार-बार पत्र भेजे जाने के बावजूद दोनों विभागों की ओर से कार्य में अपेक्षित तेजी नहीं दिखाई जा रही है।