फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Hoist the Tricolour in every home; this is the true tribute: Minister Nand Gopal Nandi

हर घर फहराएं तिरंगा, यही सच्ची श्रद्धांजलि: मंत्री नंद गोपाल नंदी

Thu, 13 Aug 2026 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
Hoist the Tricolour in every home; this is the true tribute: Minister Nand Gopal Nandi
चित्रकूट। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कर्वी शहर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रदेश सरकार के प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इसका मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय गौरव और एकता की भावना को मजबूत करना था। यह यात्रा गाजे-बाजे के साथ पटेल तिराहा से शुरू हुई। यह धनुष चौराहा होते हुए एलआईसी तिराहे तक पहुंची।
विज्ञापन


नागरिकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। शहीद स्मारक पर उपस्थित सभी लोगों ने देश के वीर शहीदों को नमन किया। मंत्री नंदी ने कहा कि तिरंगा केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने इसे राष्ट्रीय एकता का जीवंत प्रमाण बताया। मंत्री नंदी ने सभी नागरिकों से 15 अगस्त को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया। उन्होंने इसे शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। नंदी ने यह भी कहा कि डबल इंजन सरकार की योजनाओं से ही शहीदों के सपनों का भारत बनाया जा सकता है।
विज्ञापन

इस यात्रा में मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा, आरके पटेल, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, लवकुश चतुर्वेदी समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता और शहरवासी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed