सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Holi saw the colors of Panchayat elections, potential candidates took blessings

Chitrakoot News: होली पर दिखा पंचायत चुनाव का रंग, संभावित प्रत्याशियों ने लिया आशीर्वाद

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 03 Mar 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Holi saw the colors of Panchayat elections, potential candidates took blessings
विज्ञापन
चित्रकूट। होली पर्व पर इस बार रंग-गुलाल के साथ पंचायत चुनाव का खुमार भी साफ नजर आया। संभावित प्रत्याशी गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात कर रहे हैं और होली के बहाने उनका आशीर्वाद ले रहे हैं। अप्रैल और मई में पंचायत चुनाव होने की संभावना के चलते जिले में सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं।
Trending Videos




जिले की 328 ग्राम पंचायतों, 426 क्षेत्र पंचायत वार्डों और 17 जिला पंचायत वार्डों में चुनाव प्रस्तावित हैं। एक-एक ग्राम पंचायत में कई उम्मीदवार मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे हैं। क्षेत्र और जिला पंचायत स्तर पर भी दावेदार सक्रिय हो चुके हैं। कई जगह होली मिलन कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। मंडौर गांव के राजेश त्रिपाठी ने बताया कि होली पर्व पर चुनावी माहौल साफ दिखाई दिया। संभावित प्रत्याशी एक-दूसरे से मिले और ग्रामीणों के बीच पहुंचकर समर्थन मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रत्याशियों की सक्रियता

भौंरी गांव के भैरों प्रसाद के अनुसार, पंचायत चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हैं। दावेदार घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। ऐंचवारा गांव के पप्पू शुक्ला ने बताया कि प्रधानी चुनाव के लिए कई लोग तैयारी में जुटे हैं। इस बार महिला संभावित प्रत्याशी भी सक्रिय नजर आईं और आपस में संवाद किया। भरतकूप ग्राम पंचायत के राजेश पटेल ने कहा कि जिला पंचायत चुनाव के लिए युवा वर्ग भी उत्साह के साथ तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed