सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Instructions to remove the encroachers from Kashiram Colony within four days

Chitrakoot News: चार दिन में काशीराम कालोनी से कब्जेदारों को हटाने के निर्देश

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Instructions to remove the encroachers from Kashiram Colony within four days
विज्ञापन
02-सीकेटीपी-18- कालोनी में निरीक्षण करते अपर जिलाधिकारी व अन्य।
Trending Videos

-लोढवारा में शहरी गरीब आवासों का अपर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। लोढ़वारा में बनी काशीराम कालोनी का सोमवार को अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। इसम दौरान कुछ कालोनी में ताला बंद रहा और कुछ लोग अवैध तरीके से रहते मिले। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चार दिन के भीतर कालोनियों का सत्यापन कर लाभार्थियों व अवैध कब्जेदारों की सूची तैयार कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
कालोनी में कुल 84 ब्लॉकों में 1,000 आवास बनाए गए हैं, जिन्हें वित्तीय वर्ष 2009-10 में आवंटित किया गया था। निरीक्षण में पाया गया कि कुछ आवासों में आवंटित लाभार्थी रह रहे हैं, कुछ में अवैध लोग निवासरत हैं और कुछ में ताला बंद है। इसके साथ निरीक्षण में खराब विद्युत पोल और ट्रांसफार्मर पाए जाने पर अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड को तुरंत मरम्मत करने के निर्देश दिए गए। पेयजल व्यवस्था की जांच के दौरान ओवरहेड टैंक की सफाई और नियमित रख-रखाव के लिए जल संस्थान को आदेशित किया गया। कांशीराम कालोनी में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और प्रकाश व्यवस्था सुधारने के निर्देश नगर पालिका परिषद को दिए गए। सभी नालियों, नालियों और सड़कों का भौतिक निरीक्षण सुनिश्चित करने और मरम्मत योग्य मार्गों का आकलन तैयार करने का भी निर्देश दिया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी, अवर अभियंता, सहायक अभियंता व अन्य परियोजना अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed