{"_id":"69f0f5b5d254d5ece6078c74","slug":"monkey-jumps-on-tin-can-at-railway-station-passengers-have-narrow-escape-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-130302-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: रेलवे स्टेशन पर बंदर के उछलने से गिरी टिन, बाल-बाल बचे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: रेलवे स्टेशन पर बंदर के उछलने से गिरी टिन, बाल-बाल बचे यात्री
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो 28 सीकेटीपी 20 रेलवे स्टेशन पर क्षतिग्रस्त टीनशेड दुरुस्त करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। उत्तर मध्य रेलवे के चित्रकूट धाम रेलवे स्टेशन पर मंगलवार की सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। एक बंदर के उछलने से प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लगे शेड की टिन बिजली के तार पर गिर गई। इस दौरान दिल्ली से मानिकपुर जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी, जिससे यात्री बाल-बाल बच गए।
सुबह करीब 6:20 बजे यह घटना हुई। आंधी के कारण पहले से ढीली हुई टिन बंदर के उछलने से भरभराकर नीचे गिरी। टिन के बिजली के खंभे के तार से टकराने से तेज चिंगारी निकली और जोरदार आवाज हुई। यात्रियों में अचानक दहशत फैल गई। यात्री किशन लाल और रामबहोरी ने बताया कि वे अचानक हुई घटना से डर गए थे और उन्हें कुछ समझ नहीं आ रहा था। हालांकि, इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
उन्होंने यह भी बताया कि रेलवे स्टेशन पर बंदरों का आतंक है, जो यात्रियों से खाने-पीने का सामान छीन लेते हैं और काट भी लेते हैं। उधर, झांसी रेलवे मध्य के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आंधी के कारण टिन शेड पहले से ढीला हो गया था। उन्होंने पुष्टि की कि बंदर के उछलने से टिन गिरी और तार से टकराकर जमीन पर आ गई। इस घटना से कोई जनहानि नहीं हुई है। यात्रियों ने स्टेशन पर बंदरों के बढ़ते आतंक पर चिंता व्यक्त की है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X