{"_id":"69f0f5f5d8f08e2a19034e26","slug":"storm-and-rain-damage-crops-power-outages-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1001-130293-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान, बिजली ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: आंधी-बारिश से फसलों को नुकसान, बिजली ठप
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
फोटो न-28 सीकेटीपी 18 देवांगना घाटी के पास टूटी पेड़ की डाल। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में तेज आंधी-तूफान और बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। कई स्थानों पर पेड़ों की डाल गिरने और टीनशेड उड़ने से भारी परेशानी हुई। बिजली आपूर्ति बाधित होने से निवासियों को घंटों दिक्कत हुई।
सोमवार देर शाम से मौसम में बदलाव देखा गया। रात लगभग 9 बजे तेज आंधी ने दस्तक दी। इसका अधिक प्रभाव देवांगना पहाड़ के गांवों और मानिकपुर क्षेत्र में दिखा। ददरी, सपहा, गढ़ीवा सहित कई गांव प्रभावित हुए। आंधी के कारण देवांगना घाटी और मंदाकिनी नदी के पास पेड़ गिरे। हालांकि, इन घटनाओं में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली घंटों गुल रही। शंकर बाजार में रात में तीन बार बिजली कटी।
फसलों और बिजली आपूर्ति पर असर
किसानों के लिए यह आंधी-बारिश दोहरी मार लेकर आई। खलिहानों में रखी कटी फसलें बारिश से खराब हो गईं। आम की फसल को भी नुकसान पहुंचा, पेड़ से फल गिर गए। हालांकि, उप कृषि निदेशक राजकुमार ने बड़े नुकसान से इन्कार किया। अधिशासी अभियंता सुरेंद्र कुमार कश्यप ने बताया कि फॉल्ट के कारण बाधित बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X