सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Peethadhishwar visited Sadguru Eye Hospital

Chitrakoot News: पीठाधीश्वर ने सदगुरू नेत्र चिकित्सालय का किया भ्रमण

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 24 Mar 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Peethadhishwar visited Sadguru Eye Hospital
फोटो-23सीकेटीपी 32 अस्पताल का​ भ्रमण करते पीठाधीश्वर व अन्य। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। सोमवार को श्रीराम कथा वाचक मलूक पीठाधीश्वर राजेंद्र दास जी महाराज ने सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय का भ्रमण किया। उन्होंने चिकित्सालय के विभिन्न विभागों, जैसे बाह्य रोगी विभाग और नेत्र रोगी वार्ड, का अवलोकन किया। ट्रस्टी डॉ इलेश जैन ने उनका स्वागत किया। पीठाधीश्वर ने कहा कि चित्रकूट में ऐसा प्रसिद्ध नेत्र चिकित्सालय होना गौरव की बात है। यहां गरीबों को मुफ्त में आंखों का इलाज मिलता है। उन्होंने दिवंगत पद्मश्री डॉ बी के जैन की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीठाधीश्वर ने उनके परिजनों से भी भेंट की। उन्होंने डॉ बीके जैन को मानव सेवा के लिए समर्पण और त्याग की मिसाल बताया। उनकी मेहनत से सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय विश्व ख्याति प्राप्त कर चुका है। इस अवसर पर शिष्या रमा बेन, मौसम जैन और डॉ बीके जैन की पत्नी ऊषा जैन मौजूद थीं।
Trending Videos






पुनर्लेखन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed