सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Temperatures exceeding 44 degrees scorched people, increasing the number of patients in hospitals

Chitrakoot News: 44 डिग्री पार तापमान ने लोगों को झुलसाया, अस्पतालों में बढ़े मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Tue, 28 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Temperatures exceeding 44 degrees scorched people, increasing the number of patients in hospitals
फोटो 27 सीकेटीपी-14- धूप से बचने के लिए सिर को कपड़े से ढककर जाते युवा। संवाद - फोटो : सड़क हादसे के बाद जलता डीसीएम व ट्रेलर।
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और तेज धूप ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। लगातार तीन दिनों से अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के पार रहा है, जबकि न्यूनतम तापमान भी बढ़ रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 44.01 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया। लगातार बढ़ रहा पारा लोगों को झुलसा रहा है।
Trending Videos




सुबह से ही चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों के कारण सड़कें सूनी नजर आ रही हैं। हालात ऐसे हैं कि सुबह नौ बजे के बाद ही घाटों पर सन्नाटा दिखता है। दोपहर में गर्म हवा इतनी तेज चल रही है कि पैदल चलना या दोपहिया वाहन से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं जिला अस्पताल में भी गर्मी से संबंधित मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। अस्पताल में प्रतिदिन आठ सौ से एक हजार मरीज पहुंच रहे हैं। डॉ. आरबी लाल ने इस गर्मी से बचाव का कारगर उपाय बताया कि पर्याप्त पानी पीते रहें। मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार से मौसम में बदलाव के संकेत हैं। हल्के बादल छाने और बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। इससे लोगों को कुछ राहत मिल सकती है। यह स्थिति 30 अप्रैल तक बनी रह सकती है। यह बदलाव तापमान में गिरावट ला सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




डॉक्टर की सलाह



जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. शैलेंद्र कुमार ने बताया कि ऐसी भीषण गर्मी में लोगों को प्यास लगने का इंतजार नहीं करना चाहिए। अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। इसके अलावा ओआरएस, लस्सी, छाछ, नींबू पानी जैसे पेय पदार्थों का सेवन करने की बात कही। तरबूज, खरबूजा, संतरा, अंगूर, अनानास, खीरा और ककड़ी जैसे पानी की मात्रा वाले फल और सब्जियों को आहार में शामिल करना चाहिए।



हीट स्ट्रोक होने पर क्या करें



विशेषज्ञों के अनुसार, प्रभावित व्यक्ति को तुरंत छायादार स्थान पर ले जाएं। 108 एंबुलेंस सेवा को कॉल करें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाएं। मरीज को पैर ऊपर कर लिटाएं, होश में होने पर ठंडा पानी या ओआरएस दें। शरीर पर ठंडे पानी का छिड़काव करें और गीले कपड़े से सिर व शरीर को ठंडा रखें।



जिले में तीन के तापमान पर एक नजर-



शनिवार- अधिकतम-45.3, न्यूनतम 23



रविवार- अधिकतम-43, न्यूनतम- 27



सोमवार- अधिकतम-44, न्यूनतम -28

फोटो 27 सीकेटीपी-14- धूप से बचने के लिए सिर को कपड़े से ढककर जाते युवा। संवाद

फोटो 27 सीकेटीपी-14- धूप से बचने के लिए सिर को कपड़े से ढककर जाते युवा। संवाद- फोटो : सड़क हादसे के बाद जलता डीसीएम व ट्रेलर।

फोटो 27 सीकेटीपी-14- धूप से बचने के लिए सिर को कपड़े से ढककर जाते युवा। संवाद

फोटो 27 सीकेटीपी-14- धूप से बचने के लिए सिर को कपड़े से ढककर जाते युवा। संवाद- फोटो : सड़क हादसे के बाद जलता डीसीएम व ट्रेलर।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed