सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   The drainage system in the city is destroyed, drains are higher than the road.

Chitrakoot News: शहर में ड्रेनेज सिस्टम ध्वस्त, सड़क से ऊंचे बने नाले

संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Sun, 10 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
The drainage system in the city is destroyed, drains are higher than the road.
फोटो 09 सीकेटीपी 18 बेड़ी पुलिया मार्ग पर जलभराव। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर में बारिश के साथ ही सड़कों पर जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो जाती है। यह ध्वस्त ड्रेनेज सिस्टम और सड़क से ऊंचे नालों का सीधा परिणाम है। यह केवल आम जनजीवन को बाधित नहीं करती, बल्कि भविष्य में बड़ी तबाही का संकेत भी देती है।
Trending Videos


हाल ही में सात और आठ मई को हुई मामूली बारिश के बाद बेड़ी पुलिया और गैस एजेंसी के पास पानी भर गया। इससे पैदल चलने वालों को कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा। शंकर बाजार समेत कई अन्य जगहों पर भी जलभराव देखा गया। पटेल तिराहा-देवांगना मार्ग और एलआईसी-धुस मैदान मार्ग की स्थिति भी चिंताजनक है। यहां बारिश का पानी लंबे समय तक भरा रहता है। लोगों को डर है कि जून-जुलाई में तेज बारिश होने पर हालात और बदतर हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------

फोटो 09 सीकेटीपी 20 पंकज सिंह। संवाद
गैस एजेंसी के पास रहने वाले पंकज सिंह ने बताया कि फुटपाथ पर जलभराव के कारण एजेंसी तक पहुंचना भी मुश्किल है। गैस लेने आने वाले ग्राहकों को पानी के बीच से गुजरना पड़ता है। शिकायतों के बाद भी कोई समाधान नहीं निकला है।
----------

शंकर बाजार निवासी रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि सड़क और नालों के गलत निर्माण के कारण जलभराव की समस्या है। स्थानीय लोगों ने कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।
-------------
बोले जिम्मेदार---------
शहर में जिन जगहों पर नाला निर्माण कराया जा रहा है, वहां पर लोनिवि द्वारा कार्य कराए जा रहे हैं। इसे दिखवाया जाएगा।
- नरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद।

फोटो 09 सीकेटीपी 18 बेड़ी पुलिया मार्ग पर जलभराव। संवाद

फोटो 09 सीकेटीपी 18 बेड़ी पुलिया मार्ग पर जलभराव। संवाद

फोटो 09 सीकेटीपी 18 बेड़ी पुलिया मार्ग पर जलभराव। संवाद

फोटो 09 सीकेटीपी 18 बेड़ी पुलिया मार्ग पर जलभराव। संवाद

फोटो 09 सीकेटीपी 18 बेड़ी पुलिया मार्ग पर जलभराव। संवाद

फोटो 09 सीकेटीपी 18 बेड़ी पुलिया मार्ग पर जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed