{"_id":"69ff80ced92b7a509d0ccb29","slug":"the-issue-of-valmiki-ashram-resonated-in-the-public-hearing-chitrakoot-news-c-215-1-aur1007-130806-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: जन सुनवाई में गूंजा वाल्मीकि आश्रम का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: जन सुनवाई में गूंजा वाल्मीकि आश्रम का मुद्दा
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Sun, 10 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने जन सुनवाई कार्यक्रम में महिलाओं की समस्याएं सुनीं। इस दौरान महिलाओं ने वाल्मीकि आश्रम के कथित महंत भरतदास पर सोशल मीडिया के माध्यम पर अभद्र टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगाए और उन्हें पत्र सौंपकर महंत के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सर्किट हाउस में हुई जनसुनवाई में महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने भरतदास द्वारा महिलाओं पर सोशल मीडिया के जरिए की गई टिप्पणी को देखकर हैरानी जताई। उन्होंने तुरंत मामले का संज्ञान लिया और उन्हें नोटिस भेजने की बात कही। उन्होंने अधिकारियों को इस मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
-- -- --
कारागार, केजीबीवी में भी देखीं व्यवस्थाएं
चित्रकूट। राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने जिला कारागार रगौली और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय शिवरामपुर का जायजा लिया।
कारागार में महिला बैरक की व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित पाई गईं। विद्यालय में उन्होंने बच्चियों से संवाद किया और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में बताया। बाद में ग्राम पंचायत भरतपुर के मंदिर में महिला जनसुनवाई और जन चौपाल कार्यक्रम में प्रतिभा कुशवाहा ने महिलाओं की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने दो महिलाओं की गोद भराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन भी किया। कार्यक्रम में उन्होंने महिलाओं को विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
Trending Videos