{"_id":"6a20666bcaa258c1bf0a2c0e","slug":"the-temperature-rose-by-two-degrees-and-the-scorching-sun-increased-the-heat-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1007-131958-2026-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: दो डिग्री बढ़ा तापमान, तेज धूप ने बढ़ाई तपिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: दो डिग्री बढ़ा तापमान, तेज धूप ने बढ़ाई तपिश
विज्ञापन
फोटो 03 सीकेटीपी-36- धूप से बचने के लिए शरीर व सिर को कपड़े से ढककर निकलती महिलाए। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। दो दिन की राहत के बाद बुधवार को मौसम ने फिर करवट ली। जिले का अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 39 डिग्री पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी और उमस का सामना करना पड़ा। दोपहर के समय निकली चिलचिलाती धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। बाजारों और सड़कों पर लोग सिर ढंककर और चेहरे पर कपड़ा बांधकर निकलते नजर आए।
मंगलवार को बादलों की आवाजाही के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। लेकिन बुधवार को आसमान साफ होने के साथ तापमान बढ़कर 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दोपहर के समय धूप का असर सबसे ज्यादा दिखाई दिया। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले। ठंडे पेय पदार्थों, जूस और छांव वाली जगहों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में भी गर्म हवाओं और तेज धूप से जनजीवन प्रभावित रहा।
मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि फिलहाल मौसम का मिजाज इसी तरह बदलता रहेगा। तापमान में उतार-चढ़ाव और बादलों की आवाजाही की संभावना बनी हुई है। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। जिला अस्पताल सहित अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार, सर्दी-जुकाम, वायरल संक्रमण और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने, धूप में निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Trending Videos